spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर दी शुभकामनाएं, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

spot_img
spot_img
spot_img

सीएम साय बोले- प्रकृति संरक्षण, गौवंश के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं ये पर्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा एवं प्रदेश के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की है।

प्रकृति और गौवंश के प्रति कृतज्ञता का पर्व है गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता की प्रेरणा देती है।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है गौरा-गौरी पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व यहां की मिट्टी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पारंपरिक आयोजन सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत बनाते हैं।

किसानों और हर परिवार की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से प्रदेश के खेत-खलिहान हमेशा धन-धान्य से भरे रहें। अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS