भगवा के सम्मान में बजरंगी मैदान में , भगवाधारीयो द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया…

spot_img

भगवा के सम्मान में बजरंगी मैदान में , भगवाधारीयो द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

सांकरा/ पिथौरा। माँ गौ माता सेवा समिति , विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल सांकरा द्वारा आज परसवानी चौक सांकरा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमर्यादित, अशोभनीय विवादित व हिन्दु विरोधी बयान को लेकर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।


माँ गौ माता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरे भारत वर्ष सहित विश्व में शौर्य, शक्ति, धार्मिक अनुष्ठान व सर्व हिन्दु समाज की शक्ति भगवा ध्वज, भगवा रंग का अपमान करने का ठेकादारी मुख्यमंत्री के पिता व स्वयं मुख्यमंत्री का लगातार जारी है मुख्यमंत्री के पिता द्वारा पूर्व में प्रभु श्रीरामजी व हिन्दु समाज को अपमानित , व देवी देवताओं के अस्तित्व को नकारना व हिन्दु समाज को बांटकर विवाद पैदा कर प्रदेश में माहौल खराब करने का ठेका लगातार जारी है, इसके पहले भी मुख्यमंत्री के पिताजी के उपर विवादित बयान देने के आरोप में माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने की कार्यवाही हो चुकी है। विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल पुरे विश्व में अपनी कार्य प्रणाली देश, धर्म, संस्कृति व सेवा सुरक्षा संस्कार को लेकर कार्य करता है। त्याग, तपस्या व सर्मपण के कारण ही अभी तक देश में लाखों गौ वंश को कटने लाखों बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाने का कार्य बजरंग दल माँ गौ माता सेवा समिति कर रहा है। लाखों हिन्दुओं को धर्मांतरित होने से बचाया जा रहा है। तो वही लाखों हिन्दु समाज का घर वापसी का काम लगातार जारी है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया की यही भगवाधारी हिन्दु समाज व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्षों से संघर्षरत श्रीराम जन्म भूमि को मुक्ति दिलाने व रामसेतु को देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से बचाया। बाबा अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियो के कब्जे से मुक्ति दिलाने का काम भी यही भगवाधारी ने किया है। व देश में जेहादी मानसिकता से संघर्ष किया जा रहा है लाखों विद्यालयों व हजारों सेवा केन्द्रों को देश के उनवंचित क्षेत्रों में किया गया जहा कांग्रेस 75 वर्षों में भी नहीं पहुंच सकी।छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा जिले में भगवा झण्डा का अपमान के विरुद्ध लड़ेl और वर्तमान में गौ तस्कर, लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण के खिलाफ लगातार लड़ रहे lहिन्दू समाज से अपील है, ऐसे किसी बयान से प्रभावित ना हो भगवा का धारण निरंतर करे lजिन्हें लगता है हिंदू समाज भगवा धारण नहीं कर सकता, उन्हें इटली की ओर रुख करने की अत्यंत आवश्यकता हैlऔर उन्हें यह बता दूँ की यह भरत का देश भारत, और राम का ननिहाल और उनके पुत्रो का राज्य कौशल अर्थात् छत्तीसगढ़ हैlऔर बजरंगी को वसूली बाज कहने से पूर्व इडी छापे मे मिले करोड़ो रुपए आपके प्रशासनिक अधिकारी आई ए एस सौम्या के क्या संबंध है और कहा से यह वसूल हुए इसका जवाब जनता को दे । विहिप लगातार मेडिकल कैंप,वृद्ध आश्रम, सेवा संस्था,वनवासी क्षेत्रों मे संस्कार विद्यालय जैसे समाज हितो के लिए वर्षो से संचालित कर रहा है l पुतला जलाया गया, भूपेश मुर्दाबाद के नारे, देश का बल बजरंगदल, हिन्दू समाज जिंदाबाद के नारे लगाए गए l


यहाँ रहे उपस्थित गौ माता सेवा समिति के जिला अध्यक्ष कमलेश डडसेना, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, प्रेम पटेल, पीताम्बर ध्रुव, बलजीत सिंह छाबड़ा , कुलदीप नंदे,संजय साहू, संजय यादव , वरुण कुमार साहू, खगेस्वर साहू, मोहित साहू, दिनेश साहू, भुपेंद यादव, किसन यादव, त्रिभुवन पलेस्वर , उदय केरकेटा, उदय यादव, दयासागर विशाल, रौनक दास, अंशु प्रधान, हेमन्त सेठ, धीरज अग्रवाल, संजय भोई, रोहन भोई, आकाश यादव, बसन्त प्रधान, हिमेश पटेल , प्रेमांशु पटेल, नोहर भोई, खगेस्वर पटेल, डालेश पटेल, तीर्थराज पटेल, कमलेश सिन्हा, मनीष डड़सेना, नरेंद्र सिन्हा, फिरत भोई, देवनाथ पटेल, ललित साहू, सूरज प्रताप, सूरज भोई, अभिषेक दास,किसन पटेल , मिथलेस डड़सेना, आकाश बारीक, अभिषेक चौहान, रोहित नायक, अंशुमन नायक आदि उपस्थित रहे

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...