कोल ट्रांसपोटिंग में वर्चस्व की लड़ाई के लेकर कुडुमकेला में ट्रांसपोर्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी चंदन सिंह चढ़ा घरघोडा पुलिस के हत्थे … घटना में शामिल फरार साथी की तलाश जारी

कोल ट्रांसपोटिंग में वर्चस्व की लड़ाई के लेकर कुडुमकेला में ट्रांसपोर्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी चंदन सिंह चढ़ा घरघोडा पुलिस के हत्थे … घटना में शामिल फरार साथी की तलाश जारी

एसपी ने थाना प्रभारियों को पुन: माइंस प्लांट और ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों के वेरिफिकेशन के दिए निर्देश

थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के कोल ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में आपसी प्रतिद्वंद्विता को लेकर थाना छाल क्षेत्र का आदतन बदमाश चंदन सिंह राजपूत उसके साथी बाबू नेपाली के साथ 22 दिसंबर के सुबह कोल ट्रेडिंग ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े अनुप अग्रवाल को माइंस एरिया में काम नहीं करने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से अनूप अग्रवाल पर हत्या की नियत से वार किया बीच-बचाव में अनुप अग्रवाल के हाथ, उंगलियों में चोंटे आई थी । घटना को लेकर 22 दिसंबर को ही अनुप अग्रवाल द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 520/2022 धारा धारा 294 506 323 34 भा.द.वि. के तहत अपराध आरोपियों पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर आहत अनुप अग्रवाल का प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट का पुनः क्यूरी कराए । प्राप्त क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 324, 327 आईपीसी जोड़ा गया और आरोपियों की सघन पतासाजी की गई । दोनों अपने ठिकानों से फरार थे, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाकर इलाके में दबिश दिया जा रहा था कि इसी बीच आरोपी चंदन सिंह राजपूत के छाल क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी टीआई घरघोड़ा को मिली, तत्काल टीआई घरघोड़ा पुलिस टीम लेकर छाल में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिये ।

चंदनसिंह राजपूत पिता जयसिंह उम्र 34 वर्ष ने अपने साथी बाबू नेपाली के साथ घटना को अंजाम देना और अपनी गाड़ियों को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए पहले कतार में लगाने के नाम पर हुए विवाद में अनुप अग्रवाल कुडेकेला थाना छाल पर चाकू से प्राणघातक हमला करना कबूल किया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है । आरोपी चंदन सिंह राजपूत के सोशल मीडिया में रिवाल्वर के साथ पोस्ट किये गये फोटो के संबंध में पूछताछ कर जांच किया जा रहा है । आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लिए जाने पर जानकारी मिली है कि आरोपी पर वर्ष 2018 में छाल पुलिस आरोपी चंदन सिंह राजपूत को बलवा सहित अपहरण तथा वर्ष 2022 में मारपीट के अपराध में चालान किया गया है । वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2019 में अवैध शराब तस्करी मामले में कार्यवाही कर चालान किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाने वाले ट्रांसपोर्टर तथा स्थापित कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का नए सिरे से क्राइम वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए हैं । घटना के बाद से फरार आरोपी राजू नेपाली के संबंध में मिल रही जानकारियों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...