लैलूंगा में विकासखंड स्तरीय प्रधान पाठक सम्मान समारोह एवं आभार सम्मेलन संपन्न…

spot_img

लैलूंगा में विकासखंड स्तरीय प्रधान पाठक सम्मान समारोह एवं आभार सम्मेलन संपन्न…

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विकासखण्ड इकाई लैलूंगा के तत्वाधान में दिनांक 31 दिसम्बर 2022 को नवनियुक्त प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह का आयोजन मंगल भवन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में विकास खण्ड के सभी पदोन्नत प्राप्त शिक्षक शिक्षिका के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में सहायक शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लैलूंगा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निवास लकड़ा , विशिष्ट अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शेखर सिंह राजपूत,राधेश्याम बेहरा सीमांत राम भगत , अनिल टोप्पो ,संतोष टोप्पो मुरली पटेल,सषठी देव सिदार प्रेस क्लब लैलूंगा से अशोक भगत कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्र शेखर जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम में अतिथियों के साथ साथ 189 नवनियुक्त प्रधान पाठकों का भी भव्य स्वागत फेडरेशन के सदस्यों द्वारा किया गया । पदोन्नत सभी 189 प्रधान पाठकों को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के लैलूंगा ईकाई द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । कार्यक्रम मे उद्बोधन के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी निवास लकड़ा ने बताया कि लैलूंगा एक ऐसा विकास खण्ड हैं जहां पदोन्नति सूची जारी होने के बाद किसी तरह की आपत्ति नहीं हुई है । इसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय में सभी स्टॉफ का दिल से आभार व्यक्त किया । साथ ही नव नियुक्त प्रधान पाठकों को उज्वल भविष्य की कामना की और अपने कर्तव्यों को भली भांति निभाने की बात कहीं । तो वहीं कई शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और अपने अनुभवों को साझा किया । इस कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ईकाई लैलूंगा ने भी सभी सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...