6 गाड़ियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

6 गाड़ियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

दुर्ग/ खुर्सीपार में रविवार देर शाम बेकाबू ट्रक का कहर देखने को मिला। शराब के नशे में धुत चालक ने रिहायसी क्षेत्र में ट्रक को घुसा दिया और आधा दर्जन वाहनों को कुचलते हुए मस्जिद रोड़ पर मोड़ के पास फंस गया। यहां संकरा रास्ता होने के कारण चालक ट्रक नहीं निकाल पाया। घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनिमत यह रही कि ट्रक की चपेट में आने से किसी की मौत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान यहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर शाम लगभग 6:30 से 7 बजे की बीच की है। ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजे 1856 का चालक नशे में धुत होकर ट्रक चला रहा था। इस दौरान खुर्सीपार के रिहायसी क्षेत्र में ट्रक लेकर घुस गया और श्रीराम चौक से लेकर मस्जिद रोड बीएसपी कन्या स्कूल के पास तक आधा दर्जन से भी ज्यादा वाहनों को रौंदते हुए निकल गया। आखिर में मस्जिद रोड के पास मोड़ पर फंस गया। यहां लोगों ने उसे घेर लिया। चालक अत्याधिक शराब के नशे में था। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

चूर-चूर हुई पल्सर

चालक ट्रक को ऐसे चला रहा था और रास्ते में जो भी गाड़ी आई उसे रौंदता गया। सुभाष मार्केट स्थित प्रभु टेंट हाउस के सामने पल्सर क्रमांक सीजी 07 बीसी 0636 खड़ी थी। ट्रक चालक ने इसे भी ठोकर मारी और लगभग 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे पल्सर चूर-चूर हो गई। प्रमु टेंट हाउस के मालिक प्रभु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ऐसी थी कि वह किसी की नहीं सुन रहा है। नशेड़ी चालक ने इस दौरान एक टीवीएस एक्सएल को भी ठोकर मार का क्षतिग्रस्त कर दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...