लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने बड़ी धूम धाम से मनाया छेर छेरा तिहार…..!!!

spot_img

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने बड़ी धूम धाम से मनाया छेर छेरा तिहार…..!!!

चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

छेर छेरा कोठी धान हेरा बोलते हुए लैलूँगा छेत्र सभी जनताओं की दिए सुभकामनाये

लैलूँगा/ धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अन्न के दान का सबसे बड़ा पर्व लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी आज 6 जनवरी शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया । आज के दिन को पौष पुन्नी के नाम से भी जाना जाता है छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी का अलग ही महत्व है वर्षों से मनाया जाने वाला यह पारंपारिक लोक पर्व नए साल के शुरुआत में मनाया जाता है महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता ,समृद्ध, दानशीलता की गौरवशाली परंपरा का संवाहक है छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा बोलते हुए गांव के बच्चे ,युवा, किसान के घर जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं किसानों की परंपरा रही है कि खेतों में उत्पादित फसलों को समाज के जरूरतमंद लोगों कामगारों और पशु पक्षियों के लिए देते हैं

सामाजिक समरसता का पर्व छेरछेरा का आध्यात्मिक महत्व भी है यह बड़े छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा तिहार के रूप में मनाया गया है. इस दिन लोग बड़े उत्साह के साथ अन्न, तिलहन दलहन का भी दान देने की परंपरा को बेहद शुभ मानते हैं छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर घरों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य पकवान बनाकर ग्रहण करने की परंपरा भी उत्साह के साथ निभाए। लैलूंगा क्षेत्र में पुन्नी तिहार उत्साह के साथ मनाया गया।आज विधायक निवास कटकलिया में लैलूंगा विधायक के साथ नगर पंचायत के पार्षद आदित्य बाजपेई, एल्ड्रमैन शंकरलाल यादव,आई टी सेल के विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर सहित लैलूंगा पत्रकार चंद्रशेखर जायसवाल एवम अनेक ग्राम वासी एकत्रित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...