माला गुथने के नाम पर हजारों लोग ठगी के शिकार…

माला गुथने के नाम पर हजारों लोग ठगी के शिकार

रिपोर्ट-विनय सिंह दुर्ग

दुर्ग//माला गुथने के नाम पर पहले तो लोगों से रुपए जमा करा लिए गए। जब मोटी रकम जमा हो गई तो ठग करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया। गुरुवार को करीब हजार से अधिक लोग इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय का घेराव कर दिया। पुलिस द्वारा पीड़ितों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। ठगी के शिकार पीड़ितों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बताया जाता है कि लोगों द्वारा आफिस में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए भारी हंगामा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्पलेक्स में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से एक संस्था विगत 3 माह से संचालित किया जा रहा था। इसका संचालक सानु कुमार है। इनके द्वारा स्कीम चलाया जाता था जिसमें सिक्युरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराने पर लोगों को 3 किलो मोती माला पिरोने के लिए दिया जाता था। मोतियों को माला के रूप में गुथने पश्चात जमा करने पर प्रति व्यक्ति 3500 रुपए देने का वादा होमग्रोन के संचालक सानु कुमार द्वारा दिया गया था। लगभग 5 से 7 हजार लोगों द्वारा 2500 रुपए जमा कर माला पिरोने का काम लिया गया था। गुरुवार को हितग्राही जब मोतियों का माला जमा करने इंदिरा मार्केट स्थित आफिस में पहुंचा तो वह बंद मिला। कर्मचारी भी बाहर खड़े थे। पीड़ितों द्वारा पूछे जाने पर कर्मचारियों ने बताया कि आफिस सुबह से नहीं खुली है। संचालक फोन भी नहीं उठा रहा है। ऐसे में लोगों को समझने में देर नहीं लगा कि वे ठगी का शिकार हो गए है। बताया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित भीड़ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने हमला बोल दिया है। पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...