देखाअड़ानी इज इंडिया!

देखाअड़ानी इज इंडिया!
(व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा)

देखा‚ मोदी जी के विरोधियों की एंटीनेशनलता आखिर खुले में आ ही गई। बताइए! अब इन्हें यह मानने में भी आपत्ति है कि अडानी की पोल-पट्टी खोलना‚ इंडिया के खिलाफ षड्यंत्र है। अडानी का नुकसान‚ इंडिया का नुकसान है। अडानी पर हमला‚ इंडिया पर हमला है। कह रहे हैं कि यह तो अडानी इज इंडिया वाली बात हो गई। देवकांत बरुआ ने फिर भी इंदिरा इज इंडिया कहा था‚ तब भी भारत ने मंजूर नहीं किया। अडानी इज इंडिया मानने का तो सवाल ही नहीं उठता है‚ वगैरह‚ वगैरह।

पर भैये, प्राब्लम क्या हैॽ अडानी को इंडिया ही तो कहा है‚ कोई पाकिस्तान-अफगानिस्तान तो नहीं कहा है। देशभक्त के लिए इतना ही काफी है। देशभक्त यह नहीं देखता है कि देश ने उसे क्या दिया है‚ वह तो इतना देखता है कि देश की भक्ति मेें वह क्या-क्या हजम कर सकता है! हजम करना मुश्किल हो‚ तब भी हजम कर लेता है। आखिर‚ देशभक्ति को तपस्या यूं ही थोड़े ही कहा गया हैॽ धोखाधड़ी को धोखाधड़ी‚ फर्जीवाड़े को फर्जीवाड़ा‚ ठगी को ठगी तो कोई भी कह देगा। असली देशभक्त तो वह है‚ जो ठगों की भीड़ में भी अपने देश के ठग को पहचाने और हाथ पकड़ कर कहे – ये हमारा है। देशभक्ति देश से की जाती है‚ ईमानदारी-वीमानदारी से नहीं। और हां! इंदिरा इज इंडिया को नामंजूर करने का उदाहरण तो यहां लागू ही नहीं होताॽ अव्वल तो इंदिरा जी पॉलिटिक्स में थीं‚ उनका अडानी जी से क्या मुकाबलाॽ दूसरे‚ वो पुराने भारत की बात है और ये मोदी जी का नया इंडिया है। नये इंडिया में अडानी इज इंडिया बिल्कुल हो सकता है।

नहीं, हम यह नहीं कह रहे कि नये इंडिया में मोदी इज इंडिया नहीं हो सकता है। फिर भी‚ अडानी इज इंडिया तो एकदम हो सकता है। बल्कि हम तो कहेंगे कि अमृतकाल में अगर मुगल गार्डन अमृत उद्यान हो सकता है‚ तो इंडिया दैट इज भारत‚ इंडिया दैट इज अडानी क्यों नहीं हो सकता है! एक बात और। कोई खिलाड़ी बाहर जाकर छोटा-मोटा पदक भी ले आए‚ तो उसके लिए इंडिया-इंडिया करने को सब तैयार रहते हैं। फिर‚ अडानी के लिए भक्तों का इंडिया-इंडिया करना कैसे गलत हैॽ वर्ल्ड में अरबपतियों की दौड़ में ब्रॉन्ज तो उन्होंने भी जीत कर दिखाया ही था।

(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और ‘लोकलहर’ के संपादक हैं।)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...