तेंदुपत्ता शाखकर्तन एवं संग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला लैलूंगा सुश्रुत वन में हुआ संपन्न।।

spot_img

तेंदुपत्ता शाखकर्तन एवं संग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला लैलूंगा सुश्रुत वन में हुआ संपन्न।।

लैलूंगा :- धरमजयगढ़ वन मंडल के वन परिक्षेत्र लैलूंगा में अच्छी गुणवत्ता की तेंदुपत्ता संग्रहण हेतु शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का अयोजन किया गया था। जिसमें अच्छी गुणवत्ता के तेंदुपत्ता संग्रहण हेतु सही तरीके से शाखकर्तन करने का महत्व और शाखकर्तन की सही विधि का प्रशिक्षण दीया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन मंडल धरमजयगढ़ के डी एफ ओ अभिषेक जोगावत, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया जिला लघु वनोपज सहकारी संघ धरमजयगढ़ के अध्यक्ष मुखी सिंह राठिया वन परिक्षेत्र अधिकारी नेताम जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन सारथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा, ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा उप प्रबंध संचालक सी टी शर्मा, एस डी ओ बी एस पैंकरा , एवं अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।वन परिक्षेत्र लैलूंगा के तहत् आने वाले सभी लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक एवं मुंशी गण उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में सभी अतिथियों ने मुंशियों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाखकर्तन का महत्व तथा तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेताम जी के अनुसार तेंदुपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 में संग्रहण लक्ष्य 24500 मानक बोरा है। डी एफ ओ जी ने अपने संबोधन में बताया की तेंदुपत्ता संग्रहण से पिछले वर्ष प्रति व्यक्ति लगभग 10000 रुपए अतिरिक्त आय लोगों को हुई और लोंगों को तेंदुपत्ता संग्रहण से मिलने वाले बीमा और छात्रवृति योजनाओं के बारे मे लोगों को बता कर लोगों को जागरूक करने की बात कही। इसी कड़ी में पूर्व विधायक एवं राज्य लघु वनोपज सहकारी समिती के सदस्य हृदय राम राठिया जी ने भी लोगों को शखकर्तन के साथ साथ अन्य वनोपज का महत्व और उनके गुणों के बारे में भी जानकारी दी । ठंडाराम बेहरा जी ने अपने संबोधन में संग्राहकों की परिश्रम के बारे में बताया साथ ही संग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता की तेंदुपत्ता तोड़ने को उत्साहित कर उनके एक एक तेंदुपत्ता कि कीमत संग्राहक को मिले कह कर संबोधित किए।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मिडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Elon Musk Mukesh Ambani Comment: एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

Elon Musk Starlink India: भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत में देरी को लेकर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मुकेश अंबानी पर उनकी...

CHHATTISGARH NEWS

Elon Musk Mukesh Ambani Comment: एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

Elon Musk Starlink India: भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत में देरी को लेकर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मुकेश अंबानी पर उनकी...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...