spot_img
spot_img

● फर्जी आईडी और मैट्रिमोनी साइट के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

!! *प्रेस विज्ञप्ति* !!

● *फर्जी आईडी और मैट्रिमोनी साइट के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार*
धरमजयगढ़ थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने किया दिल्ली से गिरफ्तार….

● *मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आईबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अफसर उल्लेख करते हुए फेक आईडी बनाकर कामकाजी और नौकरीपेशा वाली महिलाओं को बनाता था ठगी का शिकार*…..

● *गिरफ्तार आरोपी से ठगी कर खरीदी गई स्कोडा कार, फर्जी आई कार्ड और मोबाइल जप्त, धोखाधड़ी-दुष्कर्म के आरोप में भेजा गया रिमांड पर*…..

*रायगढ़* । गत दिनों थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक महिला शासकीय सेवक एसपी कार्यालय आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार से मिलकर उन्हें बतायी कि उसके साथ एक व्यक्ति मैट्रिमोनी साईट के जरिए संपर्क में आया जिसने खुद को आईबी का अधिकारी बताकर महिला से नजदीकियां बनाई और बाद में शादी रचाया जो इससे अलग अलग बहानों से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी करके भाग गया है । पीड़िता ने बताया कि *आरोपी इन्द्रनाथ जाड़ी* नाम बदलकर रोहित नाम से मैट्रिमोनी साईट पर प्रोफाइल बना रखा है और इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता है, पीड़िता ने बताया उसके साथ हुए छल का पता उसे फेसबुक इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी का शिकार बनी अन्य महिलाओ से संपर्क करने पर पता चला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत आवेदन पर से अपराध दर्ज कर साइबर सेल और धरमजयगढ़ पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया गया ।

जांच पर पता चला कि पीड़िता का वर्ष 2018 में मैट्रिमोनी साइट पर रोहित लकड़ा नाम से बने प्रोफाइल व्यक्ति से परिचय हुआ जो आई बी अधिकारी होना बताया, जिससे मिलने-जुलने के बाद दोनों वर्ष 2021 में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर लिये । रोहित लकड़ा ने विभाग से सस्पेंड हूं कहकर पहले 70000/- रूपये धोखा देकर लिया और दिल्ली जा रहा हूं कहकर चला गया । कुछ दिनों के बाद रोहित लकड़ा धरमजयगढ़ आकर बिलासपुर स्कोड़ा शो रूम से इसके नाम से फायनेंस में 22 लाख रूपये का *स्कोड़ा कार क्रमांक CG 13 AS 9787* लिया और कार लेकर चला गया । रोहित लकड़ा जब अपने बहन की शादी में शामिल होने माघेटोली, जशपुर ले कर गया था। जहां रोहित लकड़ा का वास्तविक नाम इन्द्रनाथ जाड़ी होना पता चला और उसके इंस्टाग्राम फेसबुक आईडी देखने से यह पता चला उसका पहले भी कई महिलाओं के साथ संपर्क में रहा है और पहले भी कई शादियां कर चुका है । जब तक इसे पता चला तब तक रोहित उर्फ इन्द्रनाथ जाड़ी दिल्ली में एक नई युवती को झांसा देकर उसके साथ ब्याह रचा लिया था और दिल्ली में छुप कर बैठा था । आरोपी के विरूद्ध *थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 48/2023 धारा 419, 420 आईपीसी + 376 आईपीसी* का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध पंजीबद्ध करने के बाद एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर आरोपी के वर्तमान मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखकर आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट से उसका पता लगाया गया जिसके दिल्ली में होने की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर टीआई सीताराम ध्रुव थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हुई । जहां एक सप्ताह कैंप कर पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपी बार बार नंबर बदल रहा था इसलिए टीआई सीताराम की टीम ने जिस लड़की से आरोपी ने शादी की थी पहले उसे खोजकर आरोपी की जानकारी जुटाकर उसकी घेराबंदी की।

आरोपी के संबंध में जानकारी मिली है कि वह 12वीं तक की शिक्षा लिया है । पत्थलगांव में अपने सायकल से दुकानों में किराना सामान पहुंचाने का काम करता था । इसने वर्ष 2008 में सामाजिक रीति रिवाज के साथ पत्थलगांव की महिला से शादी किया है और परिवारिक अनबन में विवाहिता पत्नी को छोड़ दिया । आरोपी ने रांची के एक कैफे से आईबी में सब इंस्पेक्टर का फर्जी आई कार्ड रोहित लकड़ा के नाम से बनाना बताया और दिल्ली जाकर रहने लगा । पिछले कुछ सालों से आरोपी गैर महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल से धोखा देने का काम करने लगा । आरोपी के टारगेट में सम्पन्न और जॉब करने वाली लड़कियां होती थी ।

आरोपी रोहित लकड़ा उर्फ इंद्रनाथ जाड़ी ने कई महिलाओं के साथ लिव इन रिलेशन में रहना बताया है और कई महिलाओं से संतान होना भी बताया है । आरोपी के गुड़गांव, पंजाबीबाग, दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, मुंबई, जबलपुर, कुनकुरी, धनबाद अनूपपुर, धरमजयगढ़ की अब तक 17 युवतियों से धोखाघड़ी करने की जानकारी मिली है । इन महिलाओं से धर्मजयगढ़ पुलिस द्वारा संपर्क कर आरोपी के गिरफ्त में होने के संबंध में अवगत करा दिया गया है ताकि सभी को विधिक सहायता दी जा सके।

आरोपी के विरूद्ध थाना पंजाबी बाग दिल्ली में महिला द्वारा दुष्कर्म (धारा 376) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराने की जानकारी मिली है इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है । संबंधित थाने को भी जानकारी दी जा रही है । वहीं आरोपी के झांसे में आकर धनबाद निवासी एक युवती शादी करने के लिये आरोपी के कहने पर स्टेट बैंक से ₹5,00,000 लोन लेने की जानकारी मिली है । जिसे आरोपी के धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की जानकारी दी गई है और विधिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।

*आरोपी रोहित लकड़ा उर्फ इंद्रनाथ जाड़ी पिता श्री गोविंदराम तुरी उम्र 35 साल निवासी नारायणपुर माधव टोली चौकी आरा थाना जशपुर जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)* के पास से धरमजयगढ़ पुलिस ने एक फर्जी आईकार्ड, एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल और ठगी कर खरीदी करायी गई स्कोडा कार CG 13 AS 9787 कीमत 22 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी के शादी डॉट कॉम वेबसाइट की प्रोफाईल सुरक्षित किया गया है । आरोपी को आज थाना धरमजयगढ़ के धोखाधड़ी एवं दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, अर्जुन एक्का एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और विकास प्रधान की सराहनीय भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CRPF उपनिरीक्षक ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

मेट्टागुड़म कैंप में आधी रात हुई घटना, 131वीं वाहिनी में पदस्थ थे उपनिरीक्षक देवानंद यादव; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

CRPF उपनिरीक्षक ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

मेट्टागुड़म कैंप में आधी रात हुई घटना, 131वीं वाहिनी में पदस्थ थे उपनिरीक्षक देवानंद यादव; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...