हिंझर चौक के पास 360 नग कोरेक्स सिरप के साथ रोशन चढ़ा पुलिस के हत्थे , भेजा गया रिमांड पर

spot_img

हिंझर चौक के पास 360 नग कोरेक्स सिरप के साथ रोशन चढ़ा पुलिस के हत्थे , भेजा गया रिमांड पर

होली को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया गया । पिछले 24 घंटे के अभियान में बीते रात साइबर सेल और तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने तमनार क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर तोलगे से मिलूपारा की ओर इको कार में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप का परिवहन कर रहे आरोपी रोशन उर्फ सोनू गुप्ता पिता कृष्णचंद गुप्ता उम्र 25 साल सकिन बहाआमा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । आरोपी के पास से कार में रखे हुए 360 नग कोरेक्स की शीशी, एक मोबाइल और इको कार जब्त किया गया है । आरोपी इसे क्षेत्र में अवैध रूप से खपाना बताया है जिस पर थाना तमनार में धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी से मिली जानकारी पर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिरप की खरीदी-बिक्री करने वाले अन्य लोगों पर भी सतत कार्यवाही का प्रयास किया जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में HIV/AIDS जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों से दिया बचाव और भेदभाव मिटाने का संदेश

HIV AIDS Awareness Campaign: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा के विद्यार्थियों के लिए एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...