कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर….

कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर….

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी युवक अविनाश चौहान को कल शाम हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । बालिका के परिजन 13 मार्च को सिटी कोतवाली में बालिका के साथ अविनाश चौहान द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था ।

रिपोर्टकर्ता के अनुसार आरोपी अविनाश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी कैदीमुडा जूटमिल उनका परिचित है । अविनाश का उनके घर आना-जाना था । घटना को लेकर 12 मार्च को उनकी लड़की बताई कि दिनांक 19/01/2023 को लकड़ी के स्कूल जाते समय अविनाश रास्ते में मिला और अपनी बाइक में स्कूल छोड़ दूंगा कहकर बिठा लिया पर स्कूल ना ले जाकर जोरापाली ले गया और वहां उसका शारीरिक शोषण किया । अविनाश के द्वारा धमकी दिया गया कि उसने विडियो बना कर रखा है, किसी को भी घटना बताने पर विडियो वायरल करने और मार डालने की धमकी दिया । लड़की घर में घटना किसी को नहीं बताई थी । लड़की के गुमसुम रहने के कारण उससे कल पुछने पर उसने सारी घटना के बारे में बताई । घटना के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपित अविनाश चौहान पर *धारा 363, 376, 506 आईपीसी एवं 4 पोक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके मिलने के संभावित स्थान जुटमिल क्षेत्र, उसके कार्यस्थल जगदंबा प्लांट जोरापाली व अन्य स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया जिसे जगदंबा जोरापाली से हिरासत में लेकर थाने लाया गया । *आरोपी अविनाश चौहान पिता स्वर्गीय विनोद चौहान उम्र 28 साल निवासी कैदीमुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़* को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मौत को दावत देता आंगनबाड़ी केंद्र! न दरवाजा, न खिड़की, न शौचालय… जर्जर भवन में नौनिहालों की जान से खिलवाड़!ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल...

लैलूंगा। ग्राम पंचायत चौरंगा के पटेल पारा आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कंपनी गार्ड को घेरकर चाकू से हमला कर मोबाइल व पर्स लूटे और पीड़ित के फोन पे से 30...