“अभिव्यक्ति जागरूकता” के समापन कार्यक्रम में महिला शिक्षक, स्वच्छता दीदी और कई कामकाजी युवतियों का सम्मान….

● “अभिव्यक्ति जागरूकता” के समापन कार्यक्रम में महिला शिक्षक, स्वच्छता दीदी और कई कामकाजी युवतियों का सम्मान….

*रायगढ़* । 13 मार्च से प्रारंभ किये गये “अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम” का आज पुलिस सामुदायिक भवन में समापन कार्यक्रम रखा गया था । समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) डॉ. आर.पी. भैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय, रक्षा टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, समाजसेवी कविता बेरीवाल, थानों के महिला पुलिसकर्मी, स्कूलों के शिक्षकगण, स्कूली छात्राएं उपस्थिति थी । कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं व बच्चों को सकारात्मक सोच व विश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया । पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रमों के आयोजन को महिला सशक्तिकरण को बढावा देना बताया । पुलिस अधिकारियों ने बताया की बदलते समाज ने ये माना है कि महिला और पुरुष समाज के दो बराबर के धुरी हैं। धीरे-धीरे समाज में जागरूकता आ रही है, शिक्षा का महत्व समझा जा रहा है । महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है, महिलाओं का विकास ही समाज और देश को उन्नति की ओर ले जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकगण, हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाली स्वच्छता दीदीयां तथा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाली युवतियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया । कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिन्हें भी अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया । जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किये । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल डेनियल सर ने किया, कार्यक्रम में पुलिस कालोनी व वार्डवासियों की अच्छी संख्या में उपस्थिति थी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...