अवैध शराब पर #कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही जारी….

● *अवैध शराब पर #कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही जारी….

● *अलग-अलग दो मामलों में 2 आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब और सुपर स्प्लेंडर बाइक जप्त….

*रायगढ़* । थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में कल शाम कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर बोकरामुडा से तारापुर की ओर *मोटर सायकल सुपर स्पलेंडर CG 13 AA 4951* में महुआ शराब जरकिन में लेकर आ रहे *आरोपी भोला राम निषाद पिता स्व0 गणेश राम निषाद उम्र 48 साल सा. सहदेवपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़* ग्राम तारापुर पुलिया के पास नाकाबंदी कर पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। शराब के अवैध परिवहन पर आरोपी से बाइक व अवैध शराब की जब्ती की गई है।

इसी क्रम में आज सुबह कोतरारोड़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कोसमनारा चौक मेन रोड किनारे *आरोपी अजय गोप पिता स्व. रमराई गोप ग्राम सोनवा बस्ती कुईडा थाना सोनवा जिला पंचायत सिदमुम झारखण्ड हाल मु0 वार्ड नं0 08 फूलचंद का किराया का मकान किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* को एक प्लास्टिक थैला में 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में 10 लीटर महुआ शराब कीमत 1,000/- रूपये के साथ पकड़ा गया है । आरोपी शराब अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना बताया । थाना कोतरारोड़ में दोनों आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, महेन्द्र खरे, आरक्षक कमलेश यादव, गोविंद पटेल, देव कुमार सोनवानी की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...