● कार्यवाही: बाइक पर अवैध शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार….

spot_img

● कार्यवाही: बाइक पर अवैध शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार….

● आरोपी से 8 लीटर महुआ शराब और होंडा ड्रीम युगा बाइक जब्त, चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही….

*रायगढ़* । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर नव पदस्थ थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर द्वारा लगातार फरार वारंटियों एवं अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर के नेतृत्व में चक्रधरनगर स्टॉफ द्वारा रेगड़ा-बरलिया मार्ग पर नाकेबंदी कर *मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युगा सीजी 13 एबी-6096* पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ा गया । पकड़ा गया आरोपी अपना नाम *दशरथ अगरिया पिता आशा अगरिया उम्र 35 साल निवासी बरलिया लोहारपारा थाना चक्रधरनगर* का रहने वाला बताया जिसके 3 नग 2-2 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बॉटल तथा 2 नग 1-1 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में *कुल 8 लीटर महुआ शराब कीमत ₹800* का बरामद हुआ, जिसकी विधिवत जप्ती की गई है । आरोपी ने पूछताछ में महुआ शराब बिक्री के लिये लेकर जाना बताया है । आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी दशरथ अगरिया पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, महिला प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे तथा कीर्ति सिंह राजपूत की प्रमुख भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS