श्री हनुमान जन्मोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री उमेश पटेल

श्री हनुमान जन्मोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री उमेश पटेल

*मंत्री उमेश पटेल ने श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

खरसिया, गिरिश राठिया। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल 06 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर खरसिया के गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री हनुमान की पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें नमन किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात् मंत्री उमेश पटेल उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर भजन संध्या में भक्तिमय भजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर मंत्री उमेश पटेल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति के युवा सदस्यों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन खरसिया के हृदय स्थल में स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार में भव्य और विशाल रूप से किया गया है। इसके लिए सर्वप्रथम मेरी ओर से उन सभी भक्तों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त और उनके सच्चे सेवक है। उन्होंने भगवान श्रीराम का साथ कभी नहीं छोड़ा। हम सभी हनुमान जी से प्रेरणा लेते हुए प्रभु श्री राम जी की सेवा और भक्ति करते हुए स्वयं को श्री राम जी के चरणों में अर्पित कर दें।

इस दौरान मनोज गवेल, सुनील शर्मा, श्रीमती नैना गवेल, प्रिंस सलूजा, नेत्रानंद दुबे, जनक डनसेना, गोपाल शर्मा, राजेश सहिस, रमेश अग्रवाल (पार्षद), अजय पटेल, हितेंद्र मोदी, कैलाश शर्मा (पत्रकार), बृजेश राठौर, डालिस पांडे, निखिल सिन्हा, छेदी शर्मा, दिनेश शर्मा, दादू बघेल, अरुण अग्रवाल, संदीप दया, बंटी केशरी, राम शर्मा एवं सियाराम सखा मंडल की पूरी टीम सहित भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रामक खबरों का स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन, प्रशासनिक आदेशों को बताया जनहित में आवश्यक

*स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं अटैचमेंट आदेश – सीएमएचओ*सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अटैचमेंट संबंधी आदेशों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...