ग्राम कोटवारों की थाना प्रभारी चक्रधरनगर लिये मीटिंग, 41 गांव के कोटवार मीटिंग में शामिल होने आये थाने…..

ग्राम कोटवारों की थाना प्रभारी चक्रधरनगर लिये मीटिंग, 41 गांव के कोटवार मीटिंग में शामिल होने आये थाने…..

*रायगढ़* । कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों की वर्चुअल क्राइम मीटिंग लिया गया था जिसमें उन्होंने थाना प्रभारियों को कोटवारों को निरंतर थाने में उपस्थिति देने तथा कोटवारों से गांव की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी लेने निर्देशित किया गया था, निर्देर्शों के अनुपालन में आज दिनांक 16.04.2023 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर द्वारा थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में सूचना देकर ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक आहूत किया गया । बैठक में 41 ग्राम के कोटवार सम्मिलित हुए, कुछ कोटवार व्यक्तिगत कारणों से जिले से बाहर होने से मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाये । थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित आये कोटवारों को मीटिंग लेने का प्रयोजन बताते हुये, उन्हें निरंतर थाना में उपस्थिति के लिये बताया गया । टीआई प्रशांत राव अहेर के द्वारा कोटवारों से कहा गया कि पुलिस और ग्राम कोटवार तथा गांव के प्रमुख व्यक्ति के बीच आपसी संबंध अच्छे हो तो गांव के कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामाधान किया जा सकता है, वरिष्ठ कार्यालयों तक गांव की समस्या पहुंचाई जा सकती है । थाना प्रभारी द्वारा कोटवारों को उनके बीट पुलिसकर्मी और थाने से निरंतर संपर्क में रहने बताया गया तथा पुलिस-कोटवार ह्वाट्सएप ग्रुप में भी कोई भी आवश्यक जानकारी हो तो शेयर करने प्रेरित किये । थाना प्रभारी ने गांव में चोरी, मारपीट, दुर्घटना, या अन्य किसी भी प्रकार के अपराधों की तुरंत से तुरंत सूचना देना व पुलिस के साथ ग्रामों की सुरक्षा व्यवस्था में मदद करने कहा गया । साथ ही उन्हें गांव में बाहर से आने वाले मुसाफिरों, घूमन्तु प्रकृति के लोगों का डिटेल रखने हेतु कहा गया। इस बैठक से ग्राम कोटवारों में अपने काम के प्रति नया उत्साह देखने को मिला ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...