सरिया में 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती सह युवा कैरियर मार्गदर्शन का ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न।

spot_img

सरिया में 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती सह युवा कैरियर मार्गदर्शन का ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न।

चंद्रशेखर जायसवाल

सरिया/ विदित हो कि 14 अप्रैल शुक्रवार का दिन सगासेवा परिवार व सरिया अंचलवासियों के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण रहा। जहां पहली बार सरिया नगर पंचायत में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती रैली व युवा कैरियर मार्गदर्शन का भब्य आयोजन SSEWA ग्रुप व चौहान समाज सरिया परिक्षेत्र के द्वारा आयोजित हुआ ।इस ऐतिहासिक विशाल रैली में अम्बेडकर जी के जीवंत झांकी व भारत माता के रूप में नन्हे बच्चों का प्रदर्शन, कर्मा नृत्य आतिशबाजी, सोनाली डीजे नगर भ्रमण के अकर्षक का केंद्र रहा। सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चयनित स्थल पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देने की जिम्मेदारी डॉ गोविन्द चौहान ने लेकर महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है।
साथ ही भीमराव अम्बेडकर चौक व प्रतिमा स्थापना व सामाजिक कार्य हेतु भूमि आबंटन व भूमिपूजन से लेकर कार्यक्रम समापन तक प्रथम बार अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया स्वपनिल स्वर्णकार , उपाध्यक्ष अरुण शराफ, आंचलिक किसान संघ नेता मोहन पटेल , पार्षद सत्यवान मनहर एवं परिक्षेत्र के सामाजिक स्वजातिय बन्धुओं, सक्रिय कर्मचारी साथियों, माताओं बहनों, युवा छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों का उपस्थिति सराहनीय रहा।
तथा हमारे पूर्व नियोजित युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के आइकॉन आदरणीय के.एल.चौहान (आईएएस), हरिशंकर चौहान जी जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग(सीईओ) आर. पी .चौहान साहब (संयुक्त कलेक्टर), अंकित चौहान(डिप्टी कलेक्टर), कुंजाम साहब (ओ एच डी ), डॉ दुष्यंत चौहान(एम बी बी एस/एम डी एम्स), अविनाश एंड उमेश (नायब तहसीलदार) प्रशासनिक अधिकारियों का तथा सगासेवा परिवार के ऊर्जावान प्रेरणादायक के.आर.चौहान, राजेन्द्र चौहान,गजेंद्र चौहान,डॉ गोविंद चौहान,पदाधिकारी एवं फाउंडर मेंबर विजय कांटे, कुलमणी महानंदिया, पुष्पांजली मैडम,कार्तिक चौहान,प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, दिगम्बर चौहान, मनोज चौहान, रामेश्वर चौहान तमनार ,पृथ्वी चौहान, चंद्रहास चौहान,बी.डी. चौहान,संतलाल चौहान एवं श्रीमती प्रमोदिनी चौहान,मीना चौहान,सरिया के सक्रिय साथी रामेश्वर चौहान,मकरध्वज चौहान, यदुमणी चौहान, जयकिशोर नन्द,क्षीरसागर चौहान, कविराज चौहान, प्रमोद चौहान,अमिल चौहान , दयासागर चौहान, अश्विन चौहान, मेघनाथ चौहान, श्रीमती राजम्मा चौहान, एवं सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता उजागर नन्द, हेमलाल तांडी,बसन्त चौहान, डिग्री चौहान,चंद्रशेखर चौहान , आनन्द चौहान,चतुर्भुज चौहान, बेद चौहान, सुदामा चौहान,अनन्त कुमार,कौशल चौहान, रविशंकर चौहान , फगुलाल चौहान, शिव चौहान, भोजराम चौहान,शर्मा चौहान अशोक चौहान, राजू चौहान, गुरुदेव चौहान, रघु चौहान, घनश्याम तांडी, भोगीलाल,श्वेत नन्द, रवि विभार, शंकर चौहान,तेजराम चौहान,सहित क्षेत्र के हजारों साथियों का गौरवपूर्ण सफल कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से तन-मन-धन देकर गौरवपूर्ण संघर्षशील जीवनमूल्यों के उद्देश्यात्मक जयंती सह युवा कैरियर मार्गदर्शन का सरिया क्षेत्र में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम सफल हुआ।जहां कार्यक्रम अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार ने इस गौरवशाली क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न महामानव अम्बेडकर का विचार धारा सम्पूर्ण देश व सर्व समाज के लिए समता,स्वतंत्रता व विश्व बंधुत्व की भावना को रेखांकित करते हुए विश्व का सर्वश्रेठ संविधान का निर्माण कर भारत वर्ष को समर्पित किया जिससे हमारा राष्ट्र समतामूलक उद्देश्यों की प्राप्ति के साथ उत्तरोत्तर उन्नति व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। जयंती प्रोगाम पर बालिकाओं द्वारा सुंदर संगीत नृत्य के साथ कार्यक्रम के शोभा में चार चांद लगा दिया।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध महानुभावों व प्रशानिक अधिकारियों ने अपना अमूल्य समय देकर यूपीएससी, पीएससी,आई आई टी,नीट, उच्चशिक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अंचल के इंटरमीडिएट व ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद कर कैरियर लक्ष्य प्राप्ति हेतु घंटो भर निरन्तर दिशा मार्गदर्शन प्रदान किये जिसे बड़ी गम्भीरता व तन्मयता के साथ बड़ी संख्या में जिले भर के छात्र-छात्राओं व अविभावकों ने सुनकर प्रेरित हुए। इस प्रोगाम पर अपना सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को सेवा परिवार की ओर से नगर अध्यक्ष के हाथों प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में सहभागी अंचलवासियों, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता उजागर नन्द ने किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र चौहान एवं कुलमणी महानंदिया के द्वारा किया किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...