तेरह मई को कहलगांव में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

spot_img

कहलगांव से संवाददाता कन्हैया खंडेलवाल की रिपोर्ट

तेरह मई को कहलगांव में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बैठक में शामिल नहीं होने वाले बैंक पदाधिकारियों को जारी किया जाएगा नोटिस, वही बेहतर कार्य करने वाले बैंक पदाधिकारियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसलिए चौकीदार पारा लीगल वॉलिंटियर और बैंक पदाधिकारियों को दिया गया प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

समिति की सचिव मुंसिफ शिल्पा प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले का त्वरित निष्पादन करने के लिए जिला जज द्वारा गठित किए जाएगी दो बेंच
जरूरतमंदों की सहायता के लिए गठित की जाएगी सहायता कैंप

कहलगांव मे तेरह मई की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हुई बैठक ।
आगमी 13 मई को नालसा कार्य योजना के आलोक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा ने बैंक पदाधिकारीयों की एक बैठक का आयोजन व्यवहार न्यायालय कहलगांव परिसर स्थित सभागर में किया । आयोजित बैठक में बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक पिरपैंती, श्रीनगर और इंडियन बैंक के प्रतिनिधि को छोड़कर सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजुद थे । अनुपस्थित रहने वाले बैंकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्री शर्मा ने बताया कि 13 मई की लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय कहलगांव के द्वारा पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है और बैंक भी आपने स्तर से प्रचार प्रसार प्रारंभ करते हुए इसकी जानकारी समिति को दे, साथ ही इसके लिए जरुरत पड़ने पर वो पारा विधिक स्वयं सेवकों की सहायता ले सकते हैं । समिति की सचिव मुंसिफ श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने बताए की इस बार भी पूर्व की भांति दो बेंच का गठन माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा किया जायगा साथ ही पूर्व की भांति सहायता केंद्र भी खोले जाएंगे।
उन्होने बताया कि अब तक लगभग 600 नोटिस निर्गत किये जा चुके हैं और सभी का तामिला चौकीदार और पारा लीगल वोलंटियर के माध्यम से किया जा रहा है ।
सभी बैंकों को यह निर्देश जारी किए गए की वे ब्रांच स्तर पर प्रचार प्रसार प्रारंभ करते हुए ऋण धारकों के साथ प्री सीटिंग करते हुए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोड़ दे और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें । समिति के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा जी के द्वारा पिछले लोक अदालत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक प्रबंधकों को प्रोत्साहित किया गया और आगे भी उनसे इसी प्रकार के बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश कार्यालय को दिया ।
अंत में सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक की कार्यवाही सम्पन हुईं । इस अवसर पर प्राधिकार के मनीष पांडेय भी मौजुद थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...