घर घुसकर सोयी महिला से छेड़खानी, महिला थाना चक्रधरनगर में दर्ज करायी रिपोर्ट….

spot_img

घर घुसकर सोयी महिला से छेड़खानी, महिला थाना चक्रधरनगर में दर्ज करायी रिपोर्ट….

महज चंद घंटों में चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल…. *रायगढ़* । आज सुबह थाना चक्रधरनगर में स्थानीय महिला बीते रात उसके साथ मोहल्ले का संतोष कांड़ा नाम का युवक घर घुसकर गंदी नियत से सोये अवस्था में छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने आयी । पीड़िता महिला के रिपोर्ट पर धारा 456, 354ख भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पीड़िता का बयान दर्ज कराये और वहीं दूसरी ओर थाने से स्टाफ को आरोपी पतासाजी कर थाने लाने के रवाना किये । महज चंद घंटों में पुलिस टीम *आरोपी संतोष राजपूत उर्फ संतोष कांडा उर्फ भूपेन्द्र पिता स्व. धनेश्वर सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर थाने लायी जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माननीय न्यायालय में आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय और प्रधान आरक्षक सतीश पाठक की प्रमुख भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS