कार्यवाही : लंबे समय से फरार पांच स्थायी वारंटियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

कार्यवाही : लंबे समय से फरार पांच स्थायी वारंटियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

*रायगढ* । अपराध घटित करने बाद पुलिस एवं न्यायपालिका की प्रक्रियाओं से बचने भाग रहे अपराधियों पर नकेल कसने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश जारी किए गए हैं, निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक 876 राजेश राठौर, आरक्षक 1012 बृजमोहन नायक का टीम बनाकर लगातार अनेक वर्षों से फरार चल रहे वारंटीयों के पतासाजी हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखवीरों का जाल बिछाकर पिछले कई वर्षों से अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे *05 स्थायी वारंटी* नानकी उर्फ धनेश जांगड़े पिता विष्णु जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी बंदोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति, गणेश धनवार पिता जगत राम उम्र 32 वर्ष निवासी सरायपाली थाना खरसिया, मदन अगरिया पिता कर्मसाय उम्र 35 वर्ष निवासी बरतापाली थाना धर्मजयगढ़ तथा साधन अगरिया पिता फुल साय उम्र 40 वर्ष निवासी सेमीपाली थाना धर्मजयगढ़ और नरेश कुमार चौहान के सकुनत में दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल दाखिल के आदेश पर सभी वारंटीयो को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । खरसिया पुलिस का आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रामक खबरों का स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन, प्रशासनिक आदेशों को बताया जनहित में आवश्यक

*स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं अटैचमेंट आदेश – सीएमएचओ*सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अटैचमेंट संबंधी आदेशों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...