spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बेहतरीन कार्य करने वाले पांच शाखा प्रबंधकों को किया गया सम्मानित…

राष्ट्रीय लोक अदालत मे हुआ 305 वादों का निपटारा

बेहतरीन कार्य करने वाले पांच शाखा प्रबंधकों को किया गया सम्मानित

कहलगांव से संवाददाता कन्हैया खंडेलवाल की रिपोर्ट

कहलगांव भागलपुर:- नालसा कार्य योजना के आलोक मे आज 13 मई को व्यवहार न्यायालय कहलगांव परीसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 305 वादों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया गया और एक करोड़ उनतीस लाख नब्बे हजार 15 रूपए की राशि पर समझौता के उपरांत तिरपन लाख छियानवे हजार चार सौ सत्तर रुपया की राशि वसूल की गई. विदित हो की अनुमंडल न्यायालय परिसर मे निपटारा हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा एवम मुंसिफ शिल्पा प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व मे दो अलग अलग बेंच का भी गठन किया गया गया था। अवर न्यायाधीश श्री शर्मा के नेतृत्व में प्रथम बेंच जिसमे स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक और बीएसएनएल से जुड़े मामले थे जिसमें अधिवक्ता श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह और बेंच क्लर्क अखिलेश कुमार सहयोग कर रहे थे .दूसरे बेंच का नेतृत्व मुंसिफ श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा कर रही थी जिसमें यूको बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े मामले थे इस बेंच में अधिवक्ता श्री गणेश प्रसाद यादव और बेंच क्लर्क श्री सैय्यद दिलावर हुसैन सहयोग कर रहे थे। लोगों की सहायता हेतु एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है जिसमे पारा लीगल वोलंटियर सत्या सुमन , चन्दन कुमार और अभिषेक, अविकाश और ऋषिकेश भी थे जो लोगों की सहायता कर रहे थे. विदित हो की 5900 नोटिस पूर्व मे निर्गत किये गए थे और सभी का तामिला चौकीदार और पारा लीगल वोलंटियर के माध्यम से किया जा चुका था. निष्पादित वादों मे SBI के 50, इंडियन बैंक के 04, पंजाब नेशनल बैंक के 01, युनियन बैंक के 46, बैंक ऑफ बड़ौदा के 02, आरोहन नन बैंकिंग के 13, ग्रामीण बैंक के 25, युको बैंक के 155 और bsnl के 08 वादों को निष्पादित किया गया हैं. इस अवसर पर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा और मुंसिफ श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने पूर्व में 11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सांकेतिक राशि पर समझौता कर निर्धनों को ऋण मुक्त करने वाले 5 शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया और आगे भी सेवा भावना से करने की उम्मीद जताई। जिन पांच शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया उनके नाम हैं श्री शिव कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कहलगांव, परमानंद यादव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शिवनारायणपुर, विवेक कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अंतिचक, सुबोध रजक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, शिवनारायणपुर, मणिकांत जी, यूको बैंक, पीरपैंती.
अनुमंडल विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय कहलगांव द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सक्सेस स्टोरी- प्रथम मामला मोसमात शीला देवी से जुड़ा हैं उक्तवाद में आवेदिका शीला देवी अनुसूचित जाति से जुड़ीं एक गरीब महिला हैं और इनके पति स्वर्गीय अर्जुन पासवान ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कहलगांव की शाखा से लोन लिया था पर पति की असमय मृत्यु के उपरांत आवेदिका पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लोन चुकाना तो दूर की बात खाने के आफत हो गए । बैंक का नोटिस जाने के बाद आवेदिका न्यायलय के बेंच के समक्ष उपस्थित हुई और रोते हुए अपनी पीड़ा समिति के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा को बताई आवेदिका के पीड़ा को जान कर श्री शर्मा स्वयं विचलित हो गए और उन्होंने बैंक पदाधिकारी से आवेदिका के ऋण सम्बंधित जानकारी मांगी गई तदुपरांत श्री शर्मा के निर्देश पर बैंक ने उनके पति द्वारा लिए गए बकाया ऋण को मात्र दो हजार में सेटल कर दिया श्री शर्मा ने खुद ऋण की राशि अपने पॉकेट से दी और आवेदिका को ऋण मुक्त कर दिया ऋण माफ़ी होते देख आवेदिका के आँखों में खुशी के आसूं बह निकले ।
दूसरा मामला श्री अशोक कुमार पाण्डेय से जुड़ा हैं उक्त वाद में श्री अशोक कुमार पाण्डेय एक गरीब व्यक्ति हैं। इन्होने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शिवनारायणपुर की शाखा से लोन लिया था पर गंगा की धार में खेत कट जाने से ये लोन चुकता न कर सकें। बैंक का नोटिस जाने के बाद आवेदक न्यायलय के बेंच के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी बात बेंच को बताई बताई। बेंच द्वारा बैंक पदाधिकारी से आवेदक के ऋण सम्बंधित जानकारी मांगी गई बेंच के निर्देश पर बैंक ने उनके द्वारा लिए गए कृषि बकाया ऋण जो 90284 रुपया का था को मात्र 10000/- में सेटल कर दिया गया। श्री पाण्डेय इतने कम में ऋण की राशि मुक्त होते देख बेच के प्रति कृतज्ञता महसूस कररहे थे ।
तीसरा मामला श्री प्रमोद कुमार सिंह से जुड़ा हैं उक्त वाद में आवेदक एक गरीब व्यक्ति हैं। इन्होने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था पर समय पर ये लोन चुकता न कर सकें । बैंक का नोटिस जाने के बाद आवेदक न्यायलय के बेंच के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी बात बेंच को बताई बताई। बेंच के न्यायिक सदस्य मुंसिफ शिल्पा प्रशांत मिश्रा द्वारा बैंक पदाधिकारी से आवेदक के ऋण सम्बंधित जानकारी मांगी गई और बेंच के निर्देश पर बैंक ने उनके द्वारा लिए गए कृषि बकाया ऋण जो 204000/- रूपया का था को मात्र 25000/- में सेटल कर दिया गया। आवेदक इतने कम में ऋण की राशि मुक्त होते देख काफी प्रसन्न थे।
चौथा मामला श्री दीपक कुमार मंडल से जुड़ा हैं उक्त वाद में आवेदक एक बेहद ही गरीब व्यक्ति हैं। इन्होने यूको बैंक पीरपैंती शाखा से कृषि लोन लिया था पर समय पर ये लोन चुकता न कर सकें। बैंक का नोटिस जाने के बाद आवेदक न्यायलय के बेंच के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी व्यथा बेंच को बताई बताई। बेंच द्वारा बैंक पदाधिकारी से आवेदक के ऋण सम्बंधित जानकारी मांगी गई बेंच के निर्देश पर बैंक ने उनके द्वारा लिए गए कृषि बकाया ऋण जो 138788/- रूपया का था को मात्र 26000/- में सेटल कर दिया गया। आवेदक इतने कम में ऋण की राशि मुक्त होते देख काफी प्रसन्न थे।
पाचवां मामला मो० इमाम खान से जुड़ा हैं उक्त वाद में आवेदक एक बेहद ही गरीब व्यक्ति हैं। इन्होने ग्रामीण बैंक शिवनारायणपुर शाखा से लोन लिया था पर समय पर ये लोन चुकता न कर सकें। बैंक का नोटिस जाने के बाद आवेदक न्यायलय के बेंच के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी व्यथा बेंच को बताई बताई। बेंच द्वारा बैंक पदाधिकारी से आवेदक के ऋण सम्बंधित जानकारी मांगी गई बेंच के निर्देश पर बैंक ने उनके द्वारा लिए गए कृषि बकाया ऋण जो 6082/- रूपया का था को मात्र 500/- में सेटल कर दिया गया। आवेदक इतने कम में ऋण की राशि मुक्त होते देख काफी प्रसन्न थे। अवर न्यायाधीश श्री शर्मा ने बताया कि लोक अदालत मे हुए निस्तारण से वे संतुष्ट हैं और इसे और भी अधिक सफल करने का गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है. साथ ही अनुमंडल विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय कहलगांव भागलपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जनहित लोकहित में समाचार वीडियो व फोटो संकलन का उल्लेखनीय व बेहतरीन कार्य करने पर हमारे अनुमंडल संवाददाता सह समाजसेवी कन्हैया खंडेलवाल को भी अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा जी के हाथों के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर नाजिर श्री अरविंद कुमार, श्री चंदन नाथ चौधरी, दिलावर हुसैन, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार सहित सभी कर्मचारी, अधिवक्ता विपुल कुमार, अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, श्री अभिनव बिहारी एलडीएम यूको बैंक श्री मनीष अग्रवाल शाखा प्रबंधक यूको बैंक, श्री राजीव कुमार कन्वीनर एफएलसी, यमुना प्रसाद, संजय कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक यूको बैंक, नीरज कुमार कुशवाहा बीसी कहलगांव, यूको बैंक, सूरज कुमार प्रबंधक आरोहण माइक्रोफाइनेंस सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक अपनी टीम के साथ मौजूद थे. सभी कार्यक्रम प्राधिकार के मनीष पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा