खाद गोदाम एवं कार्यालय बनने के जगह पर जोरदार अवैध कब्जा

खाद गोदाम एवं कार्यालय बनने के जगह पर जोरदार अवैध कब्जा

विनय सिंह दुर्ग सम्भाग

— पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नवागढ़ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य–

–शासन प्रशासन ने मंडल अध्यक्ष के सामने टेके घुटने

–बेमेतरा–बेमेतरा जिला के नवागढ़ विकासखंड के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत बोरतरा जहां पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरतरा प्र. क्र. 391 के जमीन पर गांव के ही भारतीय जनता पार्टी के नवागढ़ मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग फूलचंद साहू पिता बरझिया साहू के द्वारा शासकीय जमीन पर जहां शासन की ओर से खाद गोदाम एवं कार्यालय निर्माण बनाने के लिए जगह चिन्हांकित हुआ था उसी जगह पर आज के दिनांक पर अवैध कब्जा कर घर निर्माण किया जा रहा है। जिसे देखते हुए सेवा सहकारी मर्यादित समिति के द्वारा दिनांक 08/02/22 तहसील नवागढ़ को आवेदन दिया गया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के द्वारा स्थगन आदेश दिनांक 09/02/22 को दिया गया परंतु भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के द्वारा शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए फिर से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया तब सेवा सहकारी समिति के द्वारा पुनः तहसील नवागढ़ को दिनांक 21/03/22 को तथा 29/03/22 को कलेक्टर बेमेतरा को भी आवेदन दिया गया तथा ग्राम पंचायत बोरतरा के द्वारा तीन बार नोटिस भी फूलचंद साहू को ग्राम पंचायत से दिया गया मगर कोई भी जवाब नहीं आया और आज दिनांक तक भी मंडल अध्यक्ष साहू जी का निर्माण कार्य प्रारंभ है। ग्राम पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक राजस्व अधिकारी तथा संबंधित उच्च अधिकारी तक इस बात की जानकारी होने के बावजूद भी कुछ भी कार्यवाही नहीं हुई तथा स्थगन आदेश स्वयं ही अधिकारी के द्वारा करने के बाद भी आज नव निर्माण मकान बन रहा है क्या कहें क्या ऐसे अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है क्या राजनीतिक प्रकरण की बात सामने आ रही है या फिर किसी ठोस वजह उनका कारण बढ़ रहा है कि आज स्थगन आदेश जारी करने के बावजूद भी मकान निर्माण जारी है कई सवाल उठ रहे हैं अमर स्तम्भ दैनिक अखबार अपने पाठकों को यह बताना चाहता है कि इस तरह का शासकीय जमीन पर काबिज होकर रौप दिखाते हुए बनाना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गाली गलौज करना और थाना नवागढ़ तहसील नवागढ़ अनुविभागीय अधिकारी नगर तथा जिलाधीश बेमेतरा को इस बात की जानकारी होने के बावजूद भी कुछ कार्यवाही नहीं होना इस बात को क्या दर्शाता है खबर अभी बाकी है वह अगले अंक पर अधिकारियों का बात सुनकर प्रकाशित करेगी…

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...