spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

खाद नहीं मिलने से नाराज मोहभट्ठा के किसानों ने किया प्रदर्शन, कालाबाजारियो पर कार्रवाई उठी मांग

खाद नहीं मिलने से नाराज मोहभट्ठा के किसानों ने किया प्रदर्शन, कालाबाजारियो पर कार्रवाई उठी मांग

शुक्रवार को किसान नेता योगेश तिवारी ने देवरबीजा, कंतेली और मोहभट्ठा समितियों का किया दौरा

मोहभट्ठा के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन आंदोलन की दी चेतावनी

बेमेतरा से विनय सिंह की खास खबरें

बेमेतरा, खाद और बीज नहीं मिलने से नाराज मोहभट्ठा समिति के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । यहां किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उल्लेखनीय है कि खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की लगातार शिकायत के बाद किसान नेता योगेश तिवारी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र की कई समितियों में पहुंचकर किसानों से रूबरू हुए । यहां किसानों ने किसान नेता को अपनी परेशानियों से अवगत कराया ।किसानों ने खासकर खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के साथ बाजार में कालाबाजारी की शिकायत की ।

हर स्तर पर लूटे जा रहे किसान, कालाबाजारी की शिकायत

किसानों ने बताया कि किसान हर स्तर पर किसान लूटे जा रहे हैं । सेवा सहकारी समितियों से सरकार के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन हर बार किसानों को निराश लौटना पड़ता है । बाजार पहुंचने पर व्यापारी मनमानी करते हैं । निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद और बीज की बिक्री की जा रही है । सवाल पूछने पर खाद नहीं होनी की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है ।  ऐसी स्थिति में किसान को मजबूरन अधिक दाम पर खाद और बीज खरीदना पड़ रहा है । 

समितियों में डीएपी का संकट, बैरंग लौट रहे किसान

शुक्रवार को किसान नेता ने देवरबीजा, कंतेली और मोहभट्ठा समितियों का दौरा किया । मोहभट्ठा के किसानों ने बताया कि कई दिनों से खाद नहीं  दिया जा रहा है । इस संबंध में समिति के कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । जहां उन्होंने कृषि कार्य के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग की है । किसानों ने बताया कि समिति में यूरिया और राखड ही मिल रहा है । पोटाश और डीएपी की उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं । इसी प्रकार कंतेली समिति में भी डीएपी नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है । 

किसान नेता ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

किसान नेता योगेश तिवारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर समितियों का दौरा जारी रहेगा । जहां जरूरत पड़ने पर किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान पीयूष शर्मा मनोज सिन्हा मनोज पटेल गन्नू राम साहू भगवान सिंह वर्मा गजाधर राजपूत गौकरण साहू जगत राम साहू मंगला ध्रुवे, नंदू धुर्वे, केशव राम साहू,राजा राम साहू, सेउक साहू, पीतांबर साहू, लक्ष्मण तुरकाने, जितेंद्र वर्मा, गोवर्धन साहू, मनोज सिन्हा, गजेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर साहू, गुणेश्वर साहू, बाबू राम साहू , पिंटू राजपूत, रूपेंद्र साहू, लुकेश साहू, बल्लू राजपूत, गोलू साहू समेत अन्य किसान उपस्थित थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग