जूटमिल पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दोनों आरोपी कोड़ातराई के सूने मकान से चुराये थे नगदी रूपये और मोबाइल….

जूटमिल पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दोनों आरोपी कोड़ातराई के सूने मकान से चुराये थे नगदी रूपये और मोबाइल….

*रायगढ़* । 14 अक्टूबर 2023 को थाना जूटमिल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले हरिशंकर साव निवासी कोड़ातराई द्वारा आवेदन देकर उसके घर से 12 और 13 अक्टूबर की रात कोई अज्ञात चोर अलमारी तोड़कर अलमारी में रखे नगद रुपए ₹50,000 और एक वीवो कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । जूटमिल पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । माल मुल्जिम की पतासाजी के क्रम में जूटमिल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें देखे गये संदेहियों की पहचान जूटमिल क्षेत्र के शिवकुमार कुम्हार और त्रिदेव निषाद के रूप हुआ । दोनों संदेहियों की पतासाजी की जा रही थी, दोनों गिरफ्तारी के डर से फरार थे । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर लगा रखे थे जिन्हें कल मूखबीर से आरोपियों के संबंध में मिली सूचना पर जूटमिल पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे दोनों संदेहों को हिरासत में लिया गया । आरोपियों ने 12-13 अक्टूबर की रात कोड़ातराई के एक मकान से नकद रूपये और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है और चोरी रूपयों को आपस में बांट लेना रूपयों को खाने-पीने में खर्च करना बताए, आरोपियों से चोरी की मोबाइल विवो कंपनी का जप्त किया गया है । दोनों आरोपी- (1) शिवकुमार कुम्हार पिता दृष्टि राम कुम्हार उम्र 28 साल निवासी जामटिकरा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ हाल मुकाम नवापारा जूटमिल (2) त्रिदेव निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 23 साल निवासी बीडपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ हाल मुकाम कुम्हारपारा थाना जूटमिल को आज जूटमिल पुलिस ने नबकजनी के अपराध अपराध में कोर्ट में पेश कर जेल वांरट पर जेल दाखिल किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, ASI राजेंद्र पटेल, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, विनय तिवारी, लखेश्वर पुरसेठ, विजय जांगड़े और भूषण साहू की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...