मेन रोड़ पर धारदार कत्ता लहरा रहे युवक को तमनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल…..

spot_img

● मेन रोड़ पर धारदार कत्ता लहरा रहे युवक को तमनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 20.10.2023 के सुबह ग्राम भ्रमण दौरान थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बासनपाली तमनार का कृष्णा राठिया सार्वजनिक जगह मेन रोड बासनपाली चौक के पास लोहे का हथियार लेकर लहरा रहा है जिससे आने जाने वाले राहगीर भयभीत है । सूचना द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी काे तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिये । मौके पर पहुंचे तमनार थाने के सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल तथा आरक्षक भीष्मदेव सागर, विद्या सिदार द्वारा कृष्णा राठिया को मेन रोड पर लोहे का धारदार कत्ता लहराते हुये सुरक्षा पूर्वक पकड़ा । *आरोपी कृष्णा राठिया पिता रोहित राठिया उम्र 25 वर्ष सा. बासनपाली थाना तमनार* के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता की गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के कृत्य पर थाना तमनार में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड बाद तमनार पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम सप्ताह के चौथे दिन भक्तिमय हुआ खरसिया, बच्चों की भक्ति ने जीता SSP शशिमोहन सिंह का दिल

खरसिया। नगर में चल रहे राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सियाराम...

CHHATTISGARH NEWS

राम सप्ताह के चौथे दिन भक्तिमय हुआ खरसिया, बच्चों की भक्ति ने जीता SSP शशिमोहन सिंह का दिल

खरसिया। नगर में चल रहे राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सियाराम...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...