शस्त्र पूजन : पुलिस लाइन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा….

शस्त्र पूजन : पुलिस लाइन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा….

पुलिस लाइन में एसएसपी सदानंद कुमार मंत्रोच्चारण के साथ किये शस्त्रों की पूजा….. *रायगढ़* । वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज दिनांक 24/10/2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसएसपी श्री सदानंद कुमार शस्त्रागार के शस्त्रों की विध‍ि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया। पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री एसएसपी श्री सदानंद कुमार और एएसपी श्री संजय महादेवा द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया । एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये । एसएसपी व एडिशनल एसपी के साथ पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में डीएसपी निकिता तिवारी, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल , रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक विजय चेलक, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में रखे शस्त्रागार/कोत में रखे हथ‍ियारों की साफ-सफाई पूजा किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...