spot_img
Thursday, February 19, 2026
Thursday, February 19, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

नशे के सौदागरों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी….

नशे के सौदागरों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी….

तमनार पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन में नशीले कैप्सूल छिपाकर ला रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

आरोपियों से 629 नग नशीली कैप्सूल और एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही… *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल रात तमनार पुलिस ने सटीक सूचना तंत्र के जरिए एम्बुलेंस वाहन पर रायगढ़ से तमनार की ओर लायी ला रही नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई दो अलग-अलग कंपनियों के *629 नग टेबलेट (कैप्सूल) का बाजार मूल्य ₹5,259* है । जानकारी के मुताबिक जप्त दवाएं डॉक्टर पर्ची के बगैर बिक्री किया जाना प्रतिबंधित है और आरोपियों के पास से इन दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है । तमनार पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा क्षेत्र में ऐसी नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पहले भी कार्रवाई की गई है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री पर निगाह रखने एवं अवैध रूप से बेचे जाने पर मुखबीर लगाकर रखा गया है । गत दिनों उनके सक्रिय मुखबिर ने तमनार क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्र में दो युवकों द्वारा नशीली टेबलेट(कैप्सूल) विक्रय किए जाने की सूचना दिया गया । सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा टीआई तमनार काे निर्देशित करने पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबिर एवं स्टाफ को तस्करों पर निगाह रखने नियुक्त किये थे कि कल दिनांक 23/10/20 23 कि रात्रि टीआई तमनार को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को छिपा कर रायगढ की ओर से हमीरपुर, धौराभांठा होते ढोलनारा की ओर जा रहे है, तत्काल टीआई तमनार हमराह स्टाफ के साथ मेन रोड हमीरपुर में घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस वाहन को पकड़ा गया जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपना नाम बताने में आना कानी कर रहे थे , दोनो को कडाई से पुछताछ करने पर चालक सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अक्षय गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. जरीडीह थाना तमनार जिला और ड्रायवर के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 01. संदीप चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 24 वर्ष सा. उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ का होना बताये, तलाशी में संदीप चौहान के पास से 529 नग नशीली टेबलेट (कैप्सुल) तथा अक्षय गुप्ता चालक के पास से 10 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 - 10 टेबलेट कुल 100 नग टेबलेट *कुल जुमला 629 नग टेबलेट (कैप्सुल), कीमती 5,269 रूपये* का जप्त किया गया है । आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के परिवहन के संबंध में कोई बिल, डॉक्टर पर्ची नहीं थी, तमनार पुलिस द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जप्त कर आरोपी अक्षय गुप्ता एवं संदीप चौहान के खिलाफ थाना तमनार में धारा 21(C) NDPS ACT के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक भीष्मदेव सागर, अनुप मिंज, पुरूषोत्तम सिदार, अमरदीप एक्का और विद्या सिदार की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा        रायगढ़,...
Latest
चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों प...
जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी....एसएसपी शशि म...