चुनावी रण में नए चेहरे के तौर पर उतरी कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को लेकर आम जनों में खासा उत्साह…

spot_img

चुनावी रण में नए चेहरे के तौर पर उतरी कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को लेकर आम जनों में खासा उत्साह

विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार नए चेहरे पर लगा सकती है दांव

लैलूंगा –लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी पूरे शबाब पर है। कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को कांग्रेस प्रदेश आलाकमान द्वारा लैलूंगा विधानसभा से प्रत्याशी घोषणा करने के बाद से ही लैलूंगा अंचल सहित तमनार और परिसीमन क्षेत्र में नए चेहरा होने की वजह से नई ऊर्जा का संचार हुआ। कांग्रेस पार्टी द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही विद्यावती सिदार के नाम के चर्चे पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की जुबां पर है। इधर भाजपा की बात करे तो प्रत्याशी हेतु दावेदारों को लम्बी चौड़ी सूची थी जिसमें रवि भगत, अरुण राय,देवेंद्र प्रताप ,जागेश सिंह स्नेहलता सिदार, आदि कई बड़े नाम शुमार थे जो कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते थे परंतु अंततः भाजपा ने पुराने चेहरे पूर्व विधायक रही सुनिती सत्यानंद राठिया पर फिर से दांव खेला, बता दे कि 2003 में सत्यानंद राठिया को भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया था उसके बाद से लैलूंगा विधानसभा में 20वर्षों तक भाजपा पर सुनीति सत्यानंद राठिया के अलावा किसी नए चेहरे को मौका नही दिया गया। इधर कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को प्रत्याशी बनाए जानें के बाद नाराज चल रहे कांग्रेस के बड़े चेहरो को रायगढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने खरी खरी कहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार को जीताकर लाने को कहा। सीएम दौरे के बाद से ही लैलूंगा विधानसभा के तीनों ब्लॉक लैलूंगा, तमनार, रायगढ़ परिसीमन के कार्यकर्ताओ में जोश का संचार हुआ और कांग्रेस के पक्ष में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है। वही लैलूंगा विधानसभा मे एक परंपरा चली आ रही है कि 1998के बाद से कोई भी विधायक रिपीट नही हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार विधानसभा क्षेत्र की नई प्रत्याशी होने की वजह से मतदाताओं में भी नए विधायक चुने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...