spot_img
spot_img

जशपुर की माटी के सच्चे सपूत 4 बार से रायगढ़ लोकसभा से सांसद रहे लोकप्रिय आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर से घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई ….

spot_img
spot_img
spot_img

जशपुर की माटी के सच्चे सपूत 4 बार से रायगढ़ लोकसभा से सांसद रहे लोकप्रिय आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की खबर से घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई ।

घरघोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय से जय स्तम्भ चौक तक रैली निकाली गई । रैली में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगाए गए साथ जमकर फटाखे फोड़े – आतिशबाजी की गई , साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपाइयों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। रायगढ़ जिले से सांसद रहने के कारण विष्णुदेव साय के सीएम बनने को एक उपलब्धि मानते हुए नगरवासियों ने काफी उम्मीदें जताई हैं की उधोग प्रभावित क्षेत्र होने से निश्चय ही इस पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और पूरा क्षेत्र में प्रगति का एक नया आयाम स्थापित होगा।क्षेत्र के आदिवासी बंधुओं के चेहरे पर भी एक खुशी की अलग चमक देखी गई उन्हें इस बात का गर्व महसूस हुआ की उनके समाज के बीच का व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित हुआ है। प्रदेश में भाजपा के सरकार बनने और प्रदेश में लंबे समय से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग विष्णुदेव साय के रूप में पूरा होने से आदिवासी समुदाय के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। रैली में विजय शिशु सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधे श्याम राठिया राजेन्द ठाकुर नरेश पंडा संजय सिन्हा ( पूर्व सांसद विष्णुदेव साय ) अरूण धर दीवान सुनील ठाकुर सहनु पैंकरा राजेश पटेल मन्ना ठाकुर माया दास महंत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi News: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, राहुल गांधी बोले—‘यह शिवजी की बारात है’

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए आरोप; बीजेपी ने विपक्ष के विरोध पर उठाए सवाल नई...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi News: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, राहुल गांधी बोले—‘यह शिवजी की बारात है’

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए आरोप; बीजेपी ने विपक्ष के विरोध पर उठाए सवाल नई...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...