spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

धर्मनगरी कोतबा में मना ऐतिहासिक रामोत्सव,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सजा नगर का घर घर मंदिरों में हुए वशेष अनुष्ठान,अखण्ड रामायण,108 हनुमान चालीसा सहित भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

धर्मनगरी कोतबा में मना ऐतिहासिक रामोत्सव,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सजा नगर का घर घर मंदिरों में हुए वशेष अनुष्ठान,अखण्ड रामायण,108 हनुमान चालीसा सहित भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कोतबा:- नारायण साहू धर्मनगरी कोतबा में आज का दिन ऐतिहासिक रामोत्सव मनाया गया। पूरा नगर भगवामय होकर रामभक्ति से सराबोर हो गया। जहाँ राम मन्दिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ कराया गया। वही हनुमान मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पूरे नगर में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पारंपरिक नृतक दल व झाँकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।

अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जहाँ पूरा देश हर्षित गौरवान्वित है। तो श्रीराम के लिए ननिहाल भी निहाल हुवा राम भक्ति की ऐसी बयार बही है की हर क्षण पुलकित हो उठा धर्मनगरी कोतबा का कण कण राम राम मेरे राम बोल उठा नगर का हर हिन्दू रामभक्त गौरव की अनुभूति से सरोबोर नजर आया। कोतबा नगर में मुख्यतः तीन स्थानों में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे राम मंदिर कोतबा में परशुराम चौक से लेकर राम मन्दिर तक झालर झण्डा लगाया गया। वही राम मन्दिर को फूलों से सजाया गया था। इस ऐतिहासिक पुरातन मंदिर को सन्त गहिरागुरु रामेश्वर के करकमलों से विक्रम संवत 2032 के माघ शुक्लपक्ष पंचमी को उद्धघाटन किया गया था। जिसके बाद से नगर सहित ग्रामीणों की आस्था भगवान राम के प्रति अधिक बढ़ती गई। इस मन्दिर से आज हजारो रामभक्तों की आस्था है। आज के रामोत्सव में संत समाज के अनुयायियों संत भक्तो ने पारंपरिक रूप से कोतबा संत समाज आश्रम से पारंपरिक वाद्ययंत्र बाजे गाजे के साथ रामायण की चौपाइयो से राम गुणगान करते हुए राम मंदिर पहुंचे जहाँ पूजन अर्चन आरती कर संकीर्तन व 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही राम मन्दिर समिति द्वारा अखण्ड भंडारा व प्रसाद वितरण किया वही शाम को महाआरती दीपोत्सव कार्यक्रम कर रामोत्सव मनाया गया। वही हनुमान मंदिर में भाजपा,विश्वहिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व नगर के सभी रामभक्तों द्वारा सामुहिक रूप से ऐतिहासिक भव्य राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संगीतमय हनुमान चालीसा भजन संगीत का आयोजन किया गया। साथ ही अयोध्या से हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का भी लाइव प्रसारण बड़े पर्दे पर किया गया। जहाँ हजारों रामभक्तो ने 5 दिन पहले से विशेष साज सज्जा मंदिर से रायगढिया चौक बस स्टैण्ड तक दोनों और भगवा तोरण झण्डे लाइटिंग व दिए लगाकर दिपावली मनाने की तैयारी कर ली गयी थी। नगर सहित बाहर से सभी रामभक्त कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। मुख्य मार्ग पर हु आकर्षक साज सज्जा टेंट से नगर भगवामय हो राम भक्ति में सराबोर नजर आ रहा था। सुबह से ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे संगीतमय हनुमान चालीसा के बाद राम नाम संकीर्तन भजन चलता रहा दोपहर 2 बजे से भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जो दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर से बस स्टैण्ड से मुख्य मार्ग होते हुए परशुराम चौक गौण पारा राम मन्दिर पारा, तिलगोड़ा,झिंगरेलपारा, से कारगिल चौक रायगढिया चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर शाम 6 बजे पहुँची। नगर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा में 3 अलग अलग पारंपरिक नृतक दल मण्डलियों ने नगरवासियों को मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रसन्न कर दिया। पूरी शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे साथ ही बाल स्वरूप जीवंत झाँकी में राम दरबार सजा हुवा था जिसमे मोहनी छवि रूप धारण कर नन्हे बालक भगवान राम लक्ष्मण हनुमान का रूप धारण किए हुए थे। वही साथ मे नन्ही बालिका माता सीता का रूप धर झाँकी की शोभा बढ़ा रही थी। जिनके दर्शन करने नगरवासियों ने आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा जैसे ही नगर भ्रमण करते हुए परशुराम चौक पहुंची झाँकी में विराजित नन्हे राम लक्ष्मण जानकी व हनुमानजी ने विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर पुष्प नारियल अर्पित कर पूजन किया। नन्हे मनोहारी भगवान स्वरूपों के साथ रामभक्तो ने खूब फोटो सेल्फी ली। जिसके बाद राम मंदिर परिसर में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत शीतलजल पिला कर किया गया। वही श्याम मन्दिर दर्शन कर कारगिल चौक स्थित हनुमान मन्दिर दर्शन कर शोभायात्रा नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल दक्षिणमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुँची जहाँ समिति के कार्यकर्ताओं ने 1100 से अधिक दियों की दीपमालिका प्रज्वलित कर झाँकी का स्वागत किया जिसके बाद महाआरती के बाद अखण्ड भण्डार प्रसाद वितरण किया गया जिसके बाद सभी राम भक्त पूरे नगर में अपने अपने घरों के आगे दिप प्रज्वलित कर आतिशबाजी करते हुए दीपावली के रूप में रामोत्सव मनाते नजर आए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर➡️ महिला से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर...
Latest
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य...