spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

जंगल रास्ते से मवेशियों की तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार….

जंगल रास्ते से मवेशियों की तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार….

आरोपियों के कब्जे से 39 नग कृषक मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने कराया मुक्त…..

आरोपियों पर थाना लैलूंगा में पशुक्रूरता की कार्यवाही…… *16 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर मवेशियों की तस्करी पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा सीमावर्ती इलाकों में ग्रामीणों से निरंतर संपर्क में रहकर मुखबिरों से सूचनाएं लेकर पशु तस्करी करने वालों कर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 15 अप्रैल की रात्रि पकरगांव-बिरसिंघा जंगल रास्ते से कृषक मवेशियों को मारते-पीटते क्रूरतापूर्वक झारखंड, उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे 7 मवेशी तस्करों को लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मध्य रात्रि पाकरगांव-बिरसिंघा जंगल में घेराबंदी कर पकड़े । मौके पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर यादव, आशीष कुजूर, बालकुमार यादव, मेघनाथ यादव, सुरेश खलखो, चलित यादव, गेंदराम यादव के कब्जे से 39 नग कृषक मवेशी को जप्त किया गया है । आरोपियों ने मवेशियों बूचड़खाने लेकर जाना बताए जिनके कृत्य पर थाना लेलूंगा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 95/2024 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा मवेशियों के चारा पानी के लिए जप्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द किया गया है । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर पशु तस्करों पर कार्यवाही में टीआई राजेश जांगड़े एवं उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी
(1) उमाशंकर यादव पिता चिंतामणी यादव उम्र 20 साल
(2) बालकुमार यादव पिता स्वर्गीय फोली यादव उम्र 20 साल
(3) चलित यादव पिता बुटन यादव उम्र 24 साल तीनों निवासी चिडोरा थाना कांसाबेल जिला जशपुर
(4) मेघनाथ यादव पिता जयराम यादव उम्र 19 साल
(5) सुरेश खलखो पिता चेपा खलखो 30 साल साल दोनों निवासी किलकिला लकराघरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
(6) आशीष कुजूर पिता जितेंद्र कुजूर उम्र 21 साल निवासी पाराघाटी थाना कापू जिला रायगढ़
(7) गेंद राम यादव पिता पैरमल यादव उम्र 27 साल निवासी सुखापाली थाना डभरा जिला सक्ती

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026।(IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  ने  जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक...
Latest
जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत... एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी