ग्राम बांझीखोल में विधायक विद्यावती सिदार द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया और 18 घंटा में नया ट्रांसफार्मर लग गया।

ग्राम बांझीखोल में विधायक विद्यावती सिदार द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया और 18 घंटा में नया ट्रांसफार्मर लग गया।

हीरालाल राठिया लैलूंगा

मिलूपारा। तमनार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बांझीखोल का ट्रांसफार्मर विगत दिनों अचानक से खराब हो गया था, जिससे लाईन की सप्लाई बंद हो गई थी। लाईन नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। गांव के जागरूक ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को देखा तो पता चला की ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खराब हो गया है और नया ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। जिसके बाद गांव के ही जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को बांझीखोल में नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।

लेकिन बिजली विभाग के स्टाक में नया ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाहर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया और 18 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाया। जिसके बाद पुनः बिजली की सप्लाई शुरू हुई। गांव में पुनः बिजली आने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने कड़ी धूप में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...