WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने के लिए नई सोच और स्पष्ट विजन के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों को कम उम्र की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।रायपुर में आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में साव ने कहा कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पुलिस एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहें और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उनके विकास की योजना तैयार करें।

उन्होंने आयोजनों में आवश्यक सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन देने के भी निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों और खेल संघों को इससे जोड़ने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक जिले में सभी खेलों के संघ गठित करने तथा उनके पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों तक पहुंच सके।


साव ने राज्य में निर्मित खेल अधोसंरचनाओं और खेलो इंडिया सेंटरों का बेहतर उपयोग कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कराने पर बल दिया। उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों को अपने जिले के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और संभावनाशील खिलाड़ियों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने तथा अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने निर्माणाधीन खेल परिसरों, स्टेडियमों और खेल मैदानों का नियमित निरीक्षण कर खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समन्वय से निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने को कहा।बैठक में साव ने सभी खेल अधिकारियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय कर स्कूलों में प्रतिदिन खेल का एक पीरियड सुनिश्चित कराने तथा जनपद पंचायतों के माध्यम से गांवों में खेलों का अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरपंचों और सचिवों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मानकों, नई तकनीकों, खेल उपकरणों और नियमों की जानकारी से लगातार अपडेट रहने का भी आह्वान किया।बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक तनुजा सलाम, संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक रश्मि ठाकुर, रवि अग्रवाल सहित सभी जिलों के खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

RAIGARH NEWS

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाईधरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य...

ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमीहितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोपग्राम...