WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जल जीवन मिशन का कार्य महत्वपूर्ण, लाए प्रगति-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

*जल जीवन मिशन का कार्य महत्वपूर्ण, लाए प्रगति-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

*अपूर्ण कार्यों की कार्यवार सूची बनाने एवं प्रगति रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

*कलेक्टर श्री गोयल ने जल जीवन मिशन कार्य प्रगति की समीक्षा*

रायगढ़, 28 जून 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत जल जीवन मिशन के कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य जनसामान्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें आवश्यक प्रगति लाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल 131 ग्रामों हेतु प्रस्तावित तीन समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा की। जिस पर ईई पीएचई ने बताया कि विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत भेलवाटिकरा संबलपुरी समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 29 ग्रामों को केलो डेम रायगढ़ से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड पुसौर में कलमा-कोड़ातराई समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 48 ग्रामों को कलमा बैराज महानदी तथा तमनार अंतर्गत तमनार समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 54 ग्रामों को केलो डेम रायगढ़ से पेयजल प्रदाय की जाएगी। जिस पर कलेक्टर ने योजना के प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने क्रेडा के कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि 385 स्वीकृत योजनाओं में स्वीकृत 616 सोलर पंप संख्या है। जिसमें 90 प्रगतिरत है। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रगतिरत 90 कार्यों विलंब की जानकारी लेते हुए कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी ने 74 सिंगल विलेज योजना एवं एक सोलर आधारित नल जल प्रदाय एवं 56 रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना कुल 131 प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में सोलर पंप की लागत में वृद्धि होने के कारण पुनरीक्षित योजना तैयार की गई है। जिसका जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने हेतु चर्चा एवं अनुमोदन के लिए रखा गया। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने विस्तृत समीक्षा करते हुए अंतर राशि संबंधी जानकारी ली।
कलेक्टर श्री गोयल ने आईएसए के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त संस्थाएं बेहतर कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने आईएसए के कार्यों की मॉनिटरिंग व्यवहारिक न करके डाटा मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं कार्य नहीं कर रही उन पर उचित कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गोयल ने हैंडओवर कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि यूजर चार्ज प्रारंभ किया जाए। उन्होंने उच्च स्तरीय जलागार के निर्माण के संबंध समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को 15 दिवस में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, उपसंचालक कृषि श्री अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी, जिला प्रभारी क्रेड़ा श्री विक्रम वर्मा, ईई केलो प्रोजेक्ट श्री मनीष कुमार गुप्ता, श्री रमाशंकर कश्यप, उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा श्री के.पी.डिंडोरे, श्री एल.एल.चौहान, श्री व्ही.के.गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सड़क आंदोलन नहीं, समाधान की पहल—जनहित में उठी मजबूत आवाज

गहिरा–बनेकेला–झगरपुर–मिलूपारा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और क्षतिग्रस्त पुल के कारण...

CHHATTISGARH NEWS

सड़क आंदोलन नहीं, समाधान की पहल—जनहित में उठी मजबूत आवाज

गहिरा–बनेकेला–झगरपुर–मिलूपारा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और क्षतिग्रस्त पुल के कारण...

RAIGARH NEWS

सड़क आंदोलन नहीं, समाधान की पहल—जनहित में उठी मजबूत आवाज

गहिरा–बनेकेला–झगरपुर–मिलूपारा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और क्षतिग्रस्त पुल के कारण...