spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*डेंगू से बचाव के लिए पिछले वर्ष के हाट स्पॉट क्षेत्रों में दें विशेष ध्यान, सोर्स रिडक्शन पर करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव*

*डेंगू से बचाव के लिए पिछले वर्ष के हाट स्पॉट क्षेत्रों में दें विशेष ध्यान, सोर्स रिडक्शन पर करें कार्य-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव*

*डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश*

*डेंगू नियंत्रण के संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने ली नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक*

रायगढ़, 4 जुलाई 2024/ सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में डेंगू नियंत्रण के संबंध में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पिछले वर्ष के डेंगू के हाट-स्पॉट क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए सोर्स रिडक्शन पर अभी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के. चंद्रवंशी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीईओ श्री यादव ने डेंगू के लक्षण एवं उसके बचाव के संबंध में संक्षिप्त ऑडियो विजुअल क्लीपस बनाकर लोगों तक प्रसारित करते हुए जागरूक करने हेतु कहा। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को टीम बनाकर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक घर में भेंट कर सोर्स रिडक्शन कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्कूल परिसर में भी जाकर बच्चों को डेंगू से बचाव के संबंध में जानकारी दें। सीईओ श्री यादव ने कहा कि अपने कार्यालय, निवास एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें तथा पानी जमा नहीं होनें दे एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री यादव ने कहा कि डेंगू रोग के विषय में जनजागरूकता के लिए जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित कराए। जिसमें डेंगू से बचाव से संबंधित नारा लेखन, मितानिन व कार्यशाला के माध्यम से डेंगू होने के कारण, इसके लक्षण तथा इससे बचाव से संबंधित आवश्यक उपायों की जानकारी दें। उन्होंने डेंगू से बचाव हेतु हर संभव प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप्त कीधरमजयगढ़ क्षेत्र में जागरूक नागरिकों और पुलिस की...

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नग गौवंश तस्करों से मुक्तजोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग...
Latest
जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत...