spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*नाबालिक बालिका को भगा ले जाने के अपराध में युवक-युवती गिरफ्तार*….

● *नाबालिक बालिका को भगा ले जाने के अपराध में युवक-युवती गिरफ्तार*….

● *कोतरारोड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को पोक्सो एक्ट में भेजा जेल*….

*05 जुलाई, रायगढ़* । दिनांक 12.06.2024 को थाना कोतरारोड़ में स्थानीय महिला द्वारा 11 मई को उसकी नाबालिग लड़की को ग्राम गोढी बरभांठा, तमनार की युवती अंजना पटनायक द्वारा बहला फुसलाकर एक युवक के साथ मोटर सायकल में ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी। थाना कोतरारोड़ में संदेही कुमारी अंजना पटनायक पर अपराध क्रमांक 225/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

गुम बालिका की पतासाजी दौरान कोतरारोड़ पुलिस द्वारा संदेही अंजना पटनायक के घर दबिश दिया गया । अंजना के परिजन बताये कि 11 मई को अंजना अपने साथ एक लड़की लेकर आयी थी जिसे बच्ची को क्यों लाई है कहकर डांट फटकार किये तो युवक पवन साहू निवासी बड़े देवगांव खरसिया के साथ लड़की को लेकर कहीं चली गई । मामले को गंभीरता से लेकर अंजना पटनायक और पवन साहू की पतासाजी किया गया । 16 मई को बालिका स्वयं घर आ गई, बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड़ को सूचना दिये जाने पर बालिका को दस्तयाब किया गया । बालिका से पूछताछ पर शारीरिक शोषण, मारपीट की से इनकार की, बालिका का न्यायालयीन कथन कराया गया जिसमें बालिका बताई की अंजना उसे चाट खिलाने के बहाने मार्केट लेकर गई और वहां से एक युवक (पवन साहू) के साथ मोटरसाइकिल में तमनार लेकर गई थी और तमनार से वापस रायगढ़ के धनुहारडेरा लेकर गए और किराए मकान में 5 दिन तक रखे थे और 16 मई को ढिमरापुर में लाकर छोड़ दिये तब घर आ गई । दोनों फरार आरोपियों को कल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपिया अंजना पटनायक ने बालिका को पालन पोषण के लिए अपने साथ लेकर जाना बताई । प्रकरण में धारा 12, 18 पॉक्सो एक्ट विस्तारित किया गया । आरोपियों द्वारा बालिका को उसके परिजनों के वैध संरक्षण से बहला फुसला कर भाग ले जाने के कृत्य पर आरोपित (1) कुमारी अंजना पटनायक पिता अजय पटनायक उम्र 19 साल निवासी गोढी बरभांठा थाना तमनार (2) पवन साहू पिता कीर्तन साहू उम्र 29 साल निवासी बड़े देवगांव थाना खरसिया हाल मुकाम धनुहार डेरा थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों को जेल दाखिल किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप्त कीधरमजयगढ़ क्षेत्र में जागरूक नागरिकों और पुलिस की...

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नग गौवंश तस्करों से मुक्तजोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग...
Latest
जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत...