spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने जेल का किया निरीक्षण*

*जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने जेल का किया निरीक्षण*

*बंदियों से की मुलाकात, सुविधाओं की ली जानकारी*

*जिला जेल रायगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित*

रायगढ़, 15 जुलाई 2024/ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने गत दिवस जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियो से मिलकर उनके मामलों के संबंध में पूछताछ कर विधिक साक्षरता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं नालसा द्वारा समय-समय पर पात्र बंदियों की रिहाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बंदियों के मामले में उनकी ओर से जिला में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल एवं पैनल अधिवक्ता मामले में पैरवी करेंगे तथा जमानत आदि की कार्यवाही करेंगे। छोटे अपराधों में निरूद्ध ऐसे बंदी, जो लम्बे समय से जेल में है उन्हें जेल लोक अदालत में अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर रिहा हो सकने की जानकारी दी गई। साथ ही कैदियों को मिलने वाली भोजन एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला जेल से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर, जेल की क्षमता, बंदियों के लिये विडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से मुलाकात करने एवं न्यायालय पेशी में उपस्थित होने के संबंध में समीक्षा की गई।
शिविर श्री देवेन्द्र साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट, श्रीमती अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ तथा जिला जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पैरालीगल वालिंटियर उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...