spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाने राज्य स्तरीय शिविर 25 जुलाई को रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रवेश के लिए पड़ती है इसकी जरूरत

दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाने राज्य स्तरीय शिविर 25 जुलाई को रायपुर में

प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रवेश के लिए पड़ती है इसकी जरूरत

रायगढ़, 24 जुलाई 2024/ दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण-पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है। राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों हेतु नियोजित) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों को उपयुक्तता प्रमाण-पत्र (सूटेबिलिटी सर्टिफिकेट) प्रदान करने के लिए 25 जुलाई गुरूवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन सवेरे 10 बजे से सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है।
पीईटी/पीएटी/प्री एमसीए/प्री.बीएससी नर्सिंग/प्री एमएससी नर्सिंग/प्री बीएड आदि प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता प्रमाण-पत्र आवश्यक जमा करना होता है। रायपुर में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता की जाँच कर उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा।
शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांग अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के 2 नग फोटो तथा यदि व्यापम द्वारा आयोजित किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ हो तो उसका प्रवेश पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। शिविर में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का मार्गव्यय देय नहीं होगा। इस शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...