ग्राम गोर्रा में कोतरारोड़ पुलिस की जुआ रेड, फड पर 04 जुआरी पकड़ाये, जुआरियों से ₹6,600 जप्त…

ग्राम गोर्रा में कोतरारोड़ पुलिस की जुआ रेड, फड पर 04 जुआरी पकड़ाये, जुआरियों से ₹6,600 जप्त…

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

25 जुलाई, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर जुआ-सट्टा को प्रतिबंधित करने सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत थना प्रभारीगण मुखबीर लगाकर कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में कल शाम थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक श्रीनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से मिली जुआ की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम गोर्रा में जुआ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोर्रा आम रोड़ में तास पत्ती पर हार जीत का दावं लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी – (1) मोहपाल कुर्रे पिता फागु कुर्रे निवासी गोर्रा (2) धनुर्जय चौहान पिता फागुलाल चौहान निवासी जोरा पाली (3) भुनेश्वर साहू पिता संत राम साहू निवासी कौवा लाल (4) कैलाश श्रीवास पिता कृष्ण चंद्र श्रीवास निवासी गोर्रा थाना कोतरारोड को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास और फड से जुमला रकम 6,600/- व 52 पत्ती तास, एक प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया है । जुआरियों के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिरोध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया । जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ श्रीनाथ त्रिपाठी के हमराह एएसआई हेमसागर पटेल, डी.पी. चौहान, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, शिवा प्रधान और प्रवीण राज शामिल रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...