spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*बदहाल सरकारी व्यवस्था : एक ही कमरे में आंगनबाड़ी से लेकर पांचवी तक की क्लास वो भी एक ही शिक्षक के भरोसे..पढ़ाई की गुणवत्ता पर सवाल..जिम्मेदार जान कर भी अंजान..*

*बदहाल सरकारी व्यवस्था : एक ही कमरे में आंगनबाड़ी से लेकर पांचवी तक की क्लास वो भी एक ही शिक्षक के भरोसे..पढ़ाई की गुणवत्ता पर सवाल..जिम्मेदार जान कर भी अंजान..*

धरमजयगढ़ । यह सुनकर चौंकना स्वाभाविक है कि आंगनबाड़ी के एक छोटे से कमरे में आखिर पांच-पांच कक्षाएं कैसे संचालित होती होंगी! मगर यह बात सच है।और यह मामला है रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कदमढोढ़ी के आश्रित ग्राम गोहेसिलार की जहां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी के बच्चो के साथ साथ पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है।वहीं ताज्जुब करने वाली बात यह भी है की इन सभी कक्षाओं के बच्चो के लिए यहां एकमात्र शिक्षक है जो प्रधान पाठक भी है ऐसे में अब सवाल लाजिमी है जब एक ही कक्षा में पांच-पांच कक्षा के बच्चे पढ़ाई करते होंगे तो उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता का क्या हश्र होगा। और एक ही शिक्षक इन्हे किस तरह पढ़ाते होंगे आप समझ सकते आपको बताना लाजिमी होगा की शिक्षा की इस व्यवस्था को देख स्थानीय लोगो सहित स्कूल के प्रधान पाठक ने इस बदहाल व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी जाहिर की है.

*क्या यही है प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया*

प्राथमिक शाला गोहेसिलार के जर्जर भवन की हालत और बाउंड्रीवाल को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है. लेकिन हालात जस के तस बने हुए है. जिस स्कूल में बच्चे पढ़ाई करते थे वह स्कूल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और स्कूल की बिल्डिंग भी अब धरासाई होने की कगार पर है.स्कूल की स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शिक्षा विभाग छात्रों और जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं है.जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश को डिजिटल इंडिया का नाम दे रहे है.और आदिवासी इलाकों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।।

*जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी*

ऐसा नहीं है कि प्राथमिक शाला की जर्जर स्थिति और इस शिक्षा व्यवस्था से शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी वाकिफ नहीं है. अधिकारियों को इस मामले की पूरी जानकारी है कि भवन की स्थिति काफी बुरी हो चुकी है बच्चों को बैठाने लायक नहीं है और एक छोटे से कमरे में आंगनबाड़ी के बच्चो से लेकर पांचवी तक के बच्चो को बैठाकर टाइमपास किया जा रहा है. लेकिन इतना कुछ जानने और समझने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार कुम्भकर्णीय नींद में सोए हैं. इतनी शिकायतों के बाद भी शिक्षा विभाग ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है.

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

30 मार्च 2026 Panchang: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। यह तिथि आज रात 02.55 बजे तक...
Latest
30 मार्च 2026 Panchang: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ म... Aaj ka Rashifal 30 March 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से कि... समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मान... CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के ल... असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे...