spot_img
Friday, February 13, 2026
Friday, February 13, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बिग ब्रेकिंग लैलूँगा : जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में


रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फूलीकुंडा में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद के बाद गुस्से में आकर एक पति ने लकड़ी से डंडे से अपनी पत्नी के सिर के पीछे हिस्से में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो 27 अपनी पत्नी सुमारी पंडो 25 के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो को नया कपड़ा दिलाने की मांग की है। जिस पर महिला के पति पंचराम के मना करने पर दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। जिसके बाद पंचराम ने सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया। काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहंुची तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंढे से महिला के सिर के पीछे हिस्से में ताबड़तोड वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
रात भर घर में रखा शव
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नही आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।
चार साल पहले हुई थी शादी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मरीज करके एक साथ जीवन यापन करते आ रहे थे और उनका एक बच्चा भी है। कल दोपहर मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई।
आरोपी पुलिस हिरासत में
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ प्रशिक्षण, आधुनिक उद्यानिकी से बदलेंगे किसानों के दिन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा लैलूंगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ प्रशिक्षण, आधुनिक उद्यानिकी से बदलेंगे किसानों...
Latest
लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... लैलूँगा में हाईटेक खेती का बिगुल! कुंजारा रोपणी में वैज्ञानिक ने दिया ताबड़तोड़ ... ➤ बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

...
ऑपरेशन_आघात में कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूँगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज...