spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ऑपरेशन मुस्कान में चक्रधरनगर पुलिस को मिली एक और सफलता: रायपुर से लापता नाबालिग बालिका की बरामदगी, आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान में चक्रधरनगर पुलिस को मिली एक और सफलता: रायपुर से लापता नाबालिग बालिका की बरामदगी, आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


        27 सिंतबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में गुम इंसानों की पतासाजी में चक्रधरनगर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस ने आज थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिक बालिका को रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दस्तायाब कर रायगढ़ लाया गया है । पुलिस ने बालिका को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी शिवम निषाद (27 साल)  को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
        गुम बलिका के पिता द्वारा 30 अप्रैल 2024 को थाना चक्रधरनगर में बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर अप.क्र. 213/2024 धारा 363 आईपीसी का अपराध कायम कर बालिका के वारिसानों एवं सहेलियों से पूछताछ कर जानकारी ली गई, जांच दौरान जानकारी मिली कि उनके मोहल्ले में किराया मकान लेकर ड्रायवरी का काम करने वाला युवक शिवम निषाद भी गायब है । तत्काल चक्रधरनगर पुलिस द्वारा शिवम निषाद के निवास स्थान ग्राम गीरसा, थाना सरायपाली जिला महासमुंद में दबिश दिया गया । शिवम निषाद अपना मोबाइल बंद कर फरार था । उसके परिजनों को हिदायत दिया गया कि शिवम के संपर्क करने पर तत्काल सूचित करें, चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से मुखबीर भी तैनात किया गया था । इसी बीच मुखबीर द्वारा संदेही शिवम निषाद के बालिका के साथ उरला, रायपुर में होने की जानकारी पर तत्काल थाना प्रभारी ने सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष को रायपुर रवाना किया गया। संदेही शिवम को आजाद नगर, उरला में एक किराए मकान में पकड़ा गया जिसके कब्जे से अपहृत बालिका की बरामद की गई । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें उसने शादी का वादा कर भगा ले जाना बताई । इस दौरान बालिका को इलाहाबाद और असम ले जाना बताई, जहां उसके साथ शिवम जबरजस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया है । बालिका का मेडिकल, कथन पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग