चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की LED टीवी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img

चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की LED टीवी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

      21 अक्टूबर, रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने कल रात मुखबीर की सूचना पर अंबेडकर चौक पर एक व्यक्ति को चोरी की LED टीवी बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा। पकड़े गए युवक का नाम *दीपक उर्फ बिहू यादव (23 साल), कच्ची खोली भैसा कोटा जमुनाईन चौक चक्रधरनगर का निवासी है* ।
            चक्रधरनगर थाना में रिपोर्टकर्ता गंगा पाल मिश्रा (82 वर्ष) ने कल थाना चक्रधरनगर में टीवी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिसमें 12-13 अक्टूबर 2024 की रात को घर के  ऑफिस का ताला तोड़कर ऑफिस से 32 इंच की क्राउन कंपनी की LED टीवी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाना बताया गया था। इस घटना के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला संख्या 486/2024, धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर सूचना जुटाई गई। इसके परिणामस्वरूप कल दीपक यादव को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की गई 32 इंच की क्राउन कंपनी की LED टीवी बरामद की गई, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है। आरोपी को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, और उसे जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सउनि उदय सिदार और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...