spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ के 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, एसपी ने बांह पर फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

रायगढ़ के 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, एसपी ने बांह पर फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

   

हीरालाल राठिया लैलूंगा

21 नवंबर, रायगढ़ । जिले के पुलिस महकमे में आज का दिन बेहद खास रहा, आज 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की बांह पर लाल फीती लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस अवसर पर एसपी ने सभी नव-पदोनन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और नई जिम्मेदारियों का अहसास कराया।
     इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों की जानकारी दी और जांच, विवेचना, और कानून-व्यवस्था के मामलों में रुचि और निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। एसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाना होगा।
     इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने भी नव-पदोनन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
      पदोन्नति पाने वालों में- धीर साय तिर्की, संजय भूषण तिर्की, एन. बालचंद मोहन राव, अर्जुन एक्वा, कल्याण सिंह कंवर, अरविंद कुमार पटनायक, सतीश कुमार सिंह, समीक्षा दान, संदीप भगत, प्रमिला दास महंत, बनारसी लाल सिदार, अरविंद मिंज, ममता मिंज, जगीत सिंह राठिया, पीतांबर पटेल, प्रकाश सिंह गोस्वामी और नंद कुमार पैंकरा शामिल हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत!लैलूंगा।राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बादछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर 🏆...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बाइक खरीदी पे पाएं आकर्षक उपहार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़...