WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ के 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, एसपी ने बांह पर फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़ के 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, एसपी ने बांह पर फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

हीरालाल राठिया लैलूंगा

21 नवंबर, रायगढ़ । जिले के पुलिस महकमे में आज का दिन बेहद खास रहा, आज 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की बांह पर लाल फीती लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस अवसर पर एसपी ने सभी नव-पदोनन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और नई जिम्मेदारियों का अहसास कराया।
     इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों की जानकारी दी और जांच, विवेचना, और कानून-व्यवस्था के मामलों में रुचि और निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। एसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाना होगा।
     इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने भी नव-पदोनन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
      पदोन्नति पाने वालों में- धीर साय तिर्की, संजय भूषण तिर्की, एन. बालचंद मोहन राव, अर्जुन एक्वा, कल्याण सिंह कंवर, अरविंद कुमार पटनायक, सतीश कुमार सिंह, समीक्षा दान, संदीप भगत, प्रमिला दास महंत, बनारसी लाल सिदार, अरविंद मिंज, ममता मिंज, जगीत सिंह राठिया, पीतांबर पटेल, प्रकाश सिंह गोस्वामी और नंद कुमार पैंकरा शामिल हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS