spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदमाश बंटी साहू और उसके साथियों पर  पुलिस ने कसा शिकंजा : जूटमिल में दो और चक्रधरनगर में एक मामला दर्ज

पुलिस की आगे भी जारी रहेगी बदमाशाें पर कड़ी कार्रवाई

वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदमाश बंटी साहू और उसके साथियों पर  पुलिस ने कसा शिकंजा : जूटमिल में दो और चक्रधरनगर में एक मामला दर्ज

पुलिस की आगे भी जारी रहेगी बदमाशाें पर कड़ी कार्रवाई

      

हीरालाल राठिया लैलूंगा

10 दिसंबर, रायगढ़,।  रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों पर बड़ा वार करते हुए लूटपाट और मारपीट के मामलों में शामिल 09 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई।
       9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इस घटना के बाद, कबीर चौक निवासी रोमेश साहू (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। इस पर जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

चक्रधरनगर में भी बंटी साहू पर दर्ज अपराध
    चक्रधरनगर में आईटीआई कॉलोनी निवासी मोहन बोहिदार से 12 नवंबर को गन्ना पूजा के दिन बंटी साहू और उसके साथी राजा सारथी, संदीप सारथी ने ₹2300 लूट लिए। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित की मां कंचनबाई ने कल दर्ज कराई। चक्रधरनगर थाना में अपराध क्रमांक 561/2024 धारा 296, 351(2), 115(2),127(2),140(3),309(6),309(4),3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जूटमिल में एक अन्य अपराध दर्ज
जूटमिल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान सागर साहू (24) के साथ लूटपाट और मारपीट की एक और घटना सामने आई। इस मामले में भी बंटी और उसके साथियों के खिलाफ 498/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

पुलिस की कार्रवाई
         घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। निरीक्षक प्रशांत राव और मोहन भारद्वाज के साथ साइबर सेल और दोनों थानों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर *09 अपराधियों को हिरासत* में लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। बंटी साहू और उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

गिरफ्तार बदमाशों की सूची

जूटमिल मामलों में
(1) आशीष यादव पिता स्वर्गीय फूल सिंह यादव उम्र 36 साल,
(2) अभिकांत राज यादव पिता रामलाल यादव उम्र 23 साल,
(3) मनोष सिदार पिता रामकुमार सिदार  27 साल,
(4) रमन यादव पिता चमार सिंह यादव उम्र 30 साल,
(5) श्याम यादव पिता स्वर्गीय चमार सिंह यादव 36 साल
सभी निवासी मालीडीपा थाना चक्रधरनगर
(6) बबलू साहू पिता हन नारायण साहू उम्र 22 साल,
(7)  राजू साहू पिता स्वर्गीय यादव लाल साहू उम्र 28 साल
दोनों निवासी कबीर चौक नवापारा थाना जूटमिल

चक्रधरनगर मामले में
(1) राजा सारथी पिता भगवान सिंह सारथी उम्र 25 साल,
(2) संदीप कुमार सारथी पिता जयलाल सारथी उम्र 34 साल
दोनों निवासी अम्बेडकर चौंक चक्रधरनगर थाना चक्रधरनगर
       इस जुलूस के जरिए अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि शहर में बदमाशों की कोई जगह नहीं है, और हर अपराधी को उसके कृत्यों की सजा दी जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!एक्सपायरी डेट गुजरने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही मिरिंडा, थम्सअप और पेप्सी

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!एक्सपायरी डेट गुजरने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही मिरिंडा, थम्सअप और पेप्सीरायगढ़ रेलवे स्टेशन...
Latest
रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरन...
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने...