Raigarh News : ट्रेलर से बैटरी चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

ट्रेलर से बैटरी चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

      

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

31 दिसंबर, रायगढ़।  ट्रेलर वाहन से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरी बरामद किया गया । घटना 20 जुलाई 2023 की है, जब ट्रेलर वाहन (सीजी 13 एल 1484) का चालक वाहन खराब होने के बाद खाना खाने के लिए डीपापारा उर्दना क्षेत्र में रुका था। वापस लौटने पर उसने तीन व्यक्तियों को बैटरी चुराते हुए देखा। आरोपी स्कूटी से भागने की कोशिश में वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। चालक की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 और 427 के तहत अपराध क्रमांक 552/2024 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना में उपयोग की गई स्कूटी (सीजी 13-यूसी-5211) की पहचान के बाद उसके मालिक से पूछताछ में स्कूटी का उपयोग रजनीश चौहान नामक युवक द्वारा किए जाने की जानकारी मिली।
       कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के हमराह प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू द्वारा आरोपी रजनीश चौहान (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथियों टिकेश्वर चौहान और भूपेंद्र साहू के साथ बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। रजनीश की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी को बरामद कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी टिकेश्वर चौहान और भूपेंद्र साहू फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी रजनीश चौहान, पिता बुधपाल सिंह चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मेरीन ड्राइव, मणिकंचन के पीछे, पंजरी प्लांट, रायगढ़ को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम का योद्धा मैदान में रोशन लाल यादव बने पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

लैलूंगा/रायगढ़।पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले संगठन “पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ” में रोशन...

CHHATTISGARH NEWS

बीजापुर कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सामुदायिक सहभागिता पर दिया जोर

बीजापुर। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने बीजापुर को विकास की राह पर अग्रसर करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष...

RAIGARH NEWS

कलम का योद्धा मैदान में रोशन लाल यादव बने पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

लैलूंगा/रायगढ़।पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले संगठन “पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ” में रोशन...