Raigarh News : ग्राम तराईमाल में अवैध महुआ शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की रेड, 10 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

spot_img

ग्राम तराईमाल में अवैध महुआ शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की रेड, 10 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

     

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

19 जनवरी, रायगढ़ । आज दिनांक 19.01.2025 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धनवार पारा के निवासी बसंत कुमार बंजारा के घर पर छापा मारा गया।

       पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में बसंत कुमार बंजारा के घर की तलाशी ली, जहां आंगन में छिपाकर रखी गई दो प्लास्टिक जरिकेन में 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,000 रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की।

       पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी बसंत कुमार बंजारा (उम्र 40 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, आरक्षक सुरेंद्र यादव, और निर्दोष लकड़ा शामिल थे।

      थाना पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 10 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. आज अमावस्या के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 10 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. आज अमावस्या के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...