बस स्टैंड पर झगड़ा मारपीट करने वाले 4 युवकों पर गैर जमानतीय धाराओं पर एफआईआर

कोतवाली पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन, आरोपियों को गिरफतार कर भेजा रिमांड पर

spot_img

बस स्टैंड पर झगड़ा मारपीट करने वाले 4 युवकों पर गैर जमानतीय धाराओं पर एफआईआर

कोतवाली पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन, आरोपियों को गिरफतार कर भेजा रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       5 मई 2025, रायगढ़ । केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में यात्रियों से बेवजह झगड़ा और मारपीट करने वाले चार युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना बीते 3-4 मई की दरमियानी रात की है, जब कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड पर उपद्रव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दो युवक – कुश वर्मा (21 वर्ष), निवासी कृष्ण वाटिका बोईरदादर और एक 17 वर्षीय किशोर मिले, जिन्होंने चार आरोपियों पर झगड़ा मारपीट करने का आरोप लगाया।
       पीड़ित कुश वर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मकसूद उर्फ बिट्टू, अमित कुमार, ध्रुव ठाकुर उर्फ बिट्टू और कृष्णा यादव पहले से ही बस स्टैंड पर मौजूद थे और होटल में नाश्ता करने के नाम पर पैसे मांगते हुए गाली-गलौच करने लगे। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने हथ मुक्कों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह अम्बिकापुर से रायगढ़ पहुंचकर अपने चाचा का इंतजार कर रहा था, तभी चारों युवक उससे भी पैसे की मांग करने लगे और अपशब्द कहकर मारपीट शुरू कर दी।
          दोनों पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 296, 351(2), 118(1).3(5) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट तथा दूसरा मामला अपराध क्रमांक 204/2025 धारा 119(1), 298, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहम्मद मकसूद उर्फ बिट्टू (42 वर्ष), निवासी दानीपारा रायगढ़
2. अमित कुमार (19 वर्ष), निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवानगर रायगढ़
3. ध्रुव ठाकुर उर्फ बिट्टू (18.5 वर्ष), निवासी रामगुड़ी तेलीपारा रायगढ़
4. कृष्णा यादव (24 वर्ष), निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवानगर रायगढ़
        इनकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक मुरली पटेल, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल  ने अहम भूमिका निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...